9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवेगौड़ा परिवार ने हासनांबा मंदिर में किए दर्शन

यह मंदिर वर्ष में केवल 9 दिन ही खुला रहता है।

less than 1 minute read
Google source verification
jainism

देवेगौड़ा परिवार ने हासनांबा मंदिर में किए दर्शन

हासन. पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौडा, मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी तथा लोक निर्माण मंत्री एच.डी. रेवण्णा ने परिजनों के साथ हासनांबा देवी के मंदिर जाकर दर्शन किए।

यह मंदिर वर्ष में केवल 9 दिन ही खुला रहता है। शुक्रवार सुबह 5 बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले गए।

इस बार मंदिर के कपाट खोलने में हालांकि एक घंटे की देरी हुई। राज्य के अलावा केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा तथा महाराष्ट्र के श्रद्धालु भी यहां बड़ी संख्या में आते हैं।

जिला प्रशासन की व्यवस्था से नाराज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने मंदिर के कपाट खुलने के कार्यक्रम का बहिष्कार किया।

मंदिर परिसर में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को अस्थायी शौचालयों में पानी नहीं मिलने पर उन्होंने आक्रोश जताया।

---

चुनाव 18 को
बेंगलूरु. श्वेताम्बर स्थानकवासी बावीस संप्रदाय जैन संघ ट्रस्ट की कार्यकारिणी समिति के चुनाव 18 नवम्बर को सुबह 10 बजे गणेशबाग में होंगे। संघ मंत्री संपतराज मांडोत ने बताया कि चुनाव अधिकारी मुनिरेड्डी को नियुक्त किया है।