बैंगलोर

खागा ने की मां भुवनेश्वरी की पूजा

खागा द्वारा स्कूली बच्चों को जरुरी सामान दिया।

less than 1 minute read
खागा ने की मां भुवनेश्वरी की पूजा

बेंगलूरु. कर्नाटक होजरी एंड गारमेंट एसोसिएशन द्वारा मामूलपेट में मां भुवनेश्वरी की पूजा कर कन्नड़ राज्योत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि चिकपेट पार्षद लीला शिवकुमार ने व्यापारियों का कन्नड़ के प्रति लगाव की प्रशंसा की।

अध्यक्ष गौतम पोरवाल ने स्वागत किया। मंत्री प्रकाश भोजानी, मंचासीन अतिथि उपाध्यक्ष डूंगरमल चोपड़ा, बिशनसिंह वीराना सहित सज्जनराज मेहता, दिलीप जैन, कैलाश कुमार, पूर्व पार्षद शिवकुमार, पुलिस उपनिरीक्षक सविता, पूर्व अध्यक्ष विमल खाटेड़, नेमीचंद जैन, पीएच राजपुरोहित, वसंत जैन, मनोज गर्ग, गणपत चौधरी, मांगीलाल जैन उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

कन्नड़ भाषा का अतीत गौरवशाली लेकिन भविष्य चिंताजनक

खागा द्वारा स्कूली बच्चों को जरुरी सामान दिया। विद्याार्थियों ने गीत प्रस्तुत किए। उपाध्यक्ष बिशनसिंह राजपुरोहित ने धन्यवाद दिया।

बेंगलूरु में मेवाड़ जैन सेवा संस्था द्वारा विजयनगर के गणेश मंदिर प्रांगण में आयोजित कन्नड़ राज्योत्सव में मुख्य वक्ता रश्मि होसूर ने सभी समुदायों से एकता व शांति से जीवन यापन करने का आह्वान किया।

राजेश चावत ने भी विचार रखे। सुरेश मुणोत ने कन्नड़ गीत गाया। सदस्यों ने लाल पीले गुब्बारे आसमान में छोड़े। अनिल पोकरणा ने धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें

सर्वधर्म समभाव और सहिष्णुता कर्नाटक की विशेषता : परमेश्वर

Published on:
02 Nov 2018 08:10 pm
Also Read
View All