बैंगलोर

भूमि सुधार विधेयक से किसानों को होगा लाभ: कुमारस्वामी

किसानों को गुमराह कर रही है कांग्रेस- भाजपा
2 min read
भूमि सुधार विधेयक से किसानों को होगा लाभ: कुमारस्वामी
भूमि सुधार विधेयक से किसानों को होगा लाभ: कुमारस्वामी

कोलार. पूर्व मुख्यमंत्री व जद-एस नेता एच.डी.कुमारस्वामी ने कहा कि कर्नाटक भूमि सुधार (संशोधन) विधेयक से किसानों को लाभ होगा। जो किसान इसका विरोध कर रहे हैं, उन्हें इसकी पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है। विधेयक में किसानों का हित देखते हुए उनकी पार्टी बुधवार को किसानों के आन्दोलन को समर्थन नहीं दे रही है।उन्होंने कहा कि किसानों को यदि कोई समस्या है तो उसे केवल बातचीत के जरिए ही हल किया जा सकता है, धरने और विरोध प्रदर्शन करने से कुछ नहीं होगा।

उन्होंने बुधवार को कोलार में पार्टी कार्यालय के भवन का शिलान्यास और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बाद में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यदि केन्द्र या राज्य सरकार के किसी नियम या कानून में बदलाव से किसी को परेशानी है तो इसे सही करने के लिए सरकारों के साथ चर्चा करनी होगी। किसानों ने केन्द्र सरकार के साथ कई दौर की चर्चा के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। इसलिए किसानों को चाहिए कि वह केन्द्र सरकार को हकीकत बताएं कि उन्हें किस बात को लेकर समस्या है।

किसान विरोधी नीतियों का समर्थन नहींउन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने कर्नाटक भूमि सुधार (संशोधन) विधेयक का समर्थन किया है। जिसके कारण सभी किसान संगठनों ने इसका विरोध कर पार्टी को किसान विरोधी कह रहे हैं। उनकी पार्टी भाजपा सरकार के साथ नहीं है और ना ही पार्टी किसान विरोधी नीतियों का समर्थन करेगी। उन्होंने पहले विधेयक का विरोध किया था। बाद में इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा सेे चर्चा हुई जिसके बाद सरकार ने विधेयक में परिवर्तन किया है।

जनता दल- एस को कांग्रेस के नेताओं से धर्मनिरपेक्षता का पाठ पढऩे की आवश्यकता नहीं है। जनता दल -एस के सुझाव के तहत ही संशोधित विधेयक में भाजपा ने कई सुधार किए हैं तब जाकर हमारी पार्टी ने इस विधेयक का समर्थन किया है।उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस के ही कई नेताओं ने कर्नाटक भूमि सुधार कानून की धारा 79ए तथा बी के कारण भ्रष्टाचार पनपने की बात करते हुए इन धाराओं को हटाने की मांग की थी। आज यहीं कांग्रेस के नेता स्वयं को किसानों के हमदर्द बताते हुए किसानों के लिए घडियाली आंसू बहा रहे हैं। कुमारस्वामी ने राज्य किसान संघ के अध्यक्ष कोडीहल्ली चंद्रशेखर पर भी निशाना साधा।

Published on:
11 Dec 2020 01:44 pm
Also Read
View All
Karnataka ED Raid: कर्नाटक में ED पर सियासी संग्राम तेज! DK शिवकुमार के दावे पर BJP का पलटवार, बोले- ‘नाम पता हैं तो कार्रवाई क्यों नहीं?’

‘राम मंदिर के लिए देशभर से आई ईंटें और रुपए, लेकिन हुआ दुरुपयोग’, डीके शिवकुमार ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप

गणेश जुलूस को मस्जिद के सामने से ले जाने पर रोक का आरोप, कर्नाटक में BJP-Congress आमने-सामने

NLSIU में उमर खालिद पर डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग से भड़का विवाद, ABVP ने जताई कड़ी आपत्ति, प्रशासन से की रद्द करने की मांग

Karnataka Cabbie Murder Case: हादसा नहीं था कत्ल! कैब में बैठे यात्री ने ऐसे रची साजिश, CCTV और मोबाइल ने खोल दिया पूरा राज