बैंगलोर

हाई कोर्ट की फटकार के बाद टूटी राष्ट्रीय महिला आयोग की तंद्रा

मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिन लोगों ने यह अपराध किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने इलाके का दौरा किया और घटना को अमानवीय करार दिया

less than 1 minute read
Dec 16, 2023
हाई कोर्ट की फटकार के बाद टूटी राष्ट्रीय महिला आयोग की तंद्रा

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्लू) ने बेलगावी में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना की जांच करने की घोषणा की है। आयोग की एक टीम पीडित महिला से आएगी।

इस मामले में Karnataka High Court से तीखी प्रतिक्रिया मिलने के एक दिन बाद आयोग की अध्यक्ष Rekha Sharma ने कहा कि आयोग की एक टीम पीड़िता से मिलने जा रही है। साथ ही पूरे मामले की जांच करेंगी। उन्होंने कहा कि पीड़िता से पूछा जाएगा कि क्या उन्हें कोई मदद चाहिए। कर्नाटक सरकार और पुलिस ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। कर्नाटक सरकार ने ऐसे मामलों पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए थी। मुझे लगता है हाइ कोर्ट की फटकार के बाद उन्होंने तुरंत कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिन लोगों ने यह अपराध किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने इलाके का दौरा किया और घटना को अमानवीय करार दिया।

गौरतलब है कि अदालत ने गुरुवार को मामले को लेकर स्वत: संज्ञान से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान महिला और मानवाधिकार आयोग के कदम नहीं उठाने को लेकर टिप्पणी की थी।

Published on:
16 Dec 2023 10:21 pm
Also Read
View All