7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेंगलूरु में ‘कैट फाइट’, पुलिस ने कराया समझौता

पड़ोसियों का दावा था कि उनके नर बिल्ली ने मादा बिल्ली के साथ संबंध बनाया था, इसलिए वे चाहते थे कि दूसरे परिवार इन बच्चों की जिम्मेदारी उठाए। इस मांग को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification

AI-Generated Image

बेंगलूरु Bengaluru के सेशाद्रिपुरम इलाके में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जहां चार बिल्ली Cat के बच्चों की कस्टडी को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस Police को हस्तक्षेप करना पड़ा।

दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई

घटना की शुरुआत तब हुई जब एक परिवार की मादा पालतू बिल्ली ने चार बच्चों को जन्म दिया। पड़ोसियों का दावा था कि उनके नर बिल्ली ने मादा बिल्ली के साथ संबंध बनाया था, इसलिए वे चाहते थे कि दूसरे परिवार इन बच्चों की जिम्मेदारी उठाए। इस मांग को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई।

इलाके में शांति

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने दोनों की बात सुनने के बाद एक व्यावहारिक समाधान निकाला। चारों बिल्ली के बच्चों को एक तीसरे, निष्पक्ष व्यक्ति को सौंप दिया गया, जिससे दोनों परिवारों पर उनकी देखभाल का बोझ न पड़े और इलाके में शांति बनी रहे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, समय पर हस्तक्षेप से विवाद को बढऩे से रोका जा सका।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग