बैंगलोर

गन्ने से भरी लॉरी पलटी, मैकेनिक की मौत

लॉरी चालक मौके से फरार
less than 1 minute read
death.jpg

मंड्या. केआरपेट तहसील में गन्ने से भरी लॉरी पलट जाने से नीचे दबने के कारण एक मैकेनिक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार किकरी होबली स्थित भोवरेकावलु ग्राम के खेत से लॉरी गन्ना भरकर केयमदोड्डी शक्कर फैक्ट्री जा रही थी। मुरकणहल्ली गांव के समीप लॉरी खराब हो गई। लॉरी चालक ने फोन कर मैकेनिक मुजीर पाशा (30) को ठीक करने के लिए बुलाया।

लॉरी के पिछले पहिए का एक्सल ठीक करने लिए जैक लगाया था। अचानक जैक फिसल जाने के कारण लॉरी पलट गई। लॉरी पलट जाने से मैकेनिक दब गया।

सडक़ पर गुजरने वाले लोगों को पता चलने पर लॉरी से गन्ना खाली कर मैकेनिक को निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद लॉरी चालक व खलासी मौके से फरार हो गए। सडक़ पर लॉरी पलट जाने से एक घंटे तक मैसूरु- केआरपेट मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लॉरी को हटाया।

गौरतलब है कि किसान लॉरी का किराया बचाने के चक्कर में क्षमता से ज्यादा माल भर लेते हैं। पांडवपुरा तहसील के रेलवे स्टेशन के पास भरी गन्ना की लॉरी, एल्लूर चौराहा पर बेंगलूरु- मैसूरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर गन्ना से भरी लॉरी , केआरपेट तहसील के पेगौडा चौराहा गन्ना से भरा ट्रेक्टर की टॉली पलट चुकी है।

Published on:
15 Oct 2020 01:44 pm
Also Read
View All
Karnataka ED Raid: कर्नाटक में ED पर सियासी संग्राम तेज! DK शिवकुमार के दावे पर BJP का पलटवार, बोले- ‘नाम पता हैं तो कार्रवाई क्यों नहीं?’

‘राम मंदिर के लिए देशभर से आई ईंटें और रुपए, लेकिन हुआ दुरुपयोग’, डीके शिवकुमार ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप

गणेश जुलूस को मस्जिद के सामने से ले जाने पर रोक का आरोप, कर्नाटक में BJP-Congress आमने-सामने

NLSIU में उमर खालिद पर डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग से भड़का विवाद, ABVP ने जताई कड़ी आपत्ति, प्रशासन से की रद्द करने की मांग

Karnataka Cabbie Murder Case: हादसा नहीं था कत्ल! कैब में बैठे यात्री ने ऐसे रची साजिश, CCTV और मोबाइल ने खोल दिया पूरा राज