बैंगलोर

दीपावली पर दो विशेष ट्रेन

यशवंतपुर-बेलगावी तत्काल एक्सप्रेस 6 नवम्बर को रात्रि 23.45 बजे यशवंतपुर से रवाना होकर 7 नवम्बर को सुबह 11.05 बजे बेलगावी पहुंचेगी।

less than 1 minute read
दीपावली पर दो विशेष ट्रेन

बेंगलूरु. दीपावली के त्योहार पर बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए दक्षिण पश्चिम रेलवे के बेंगलोर मंडल दो नई विशेष ट्रेन चलाएगा।

रेलवे की एक विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 06581 यशवंतपुर-बेलगावी तत्काल एक्सप्रेस 6 नवम्बर को रात्रि 23.45 बजे यशवंतपुर से रवाना होकर 7 नवम्बर को सुबह 11.05 बजे बेलगावी पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें

कर्नाटक में लोस-विस उपचुनाव में 67% मतदान

वापसी में ये ट्रेन संख्या 06 58 2 बेलगावी-यशवंतपुर तत्काल एक्सप्रेस 11 नवम्बर को शाम 05.20 बजे रवाना होकर 12 नवम्बर को सुबह 05.00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।

ट्रेन तुमकूरु, अरसीकेरे, बिरूर, दावणगेरे, हरिहर, हावेरी, हुब्बली, धारवाड़, लोंडा, खानापुर स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें 5 थ्री टीयर एसी कोच, 16 थ्री टीयर सैकंड क्लास स्लीपर कोच, 2 ब्रेक वैन भी होंगे।


काचीगुडा-केआरपुरम-काचीगुडा की संचालन अवधि बढ़ाई
रेलवे ने दीपावली के यात्री दबाव को देखते हुए ट्रेन 07603/ 07604 काचीगुडा-केआरपुरम-विशेष किराया साप्ताहिक एक्सप्रेस की अवधि में विस्तार किया है।

ट्रेन संख्या 07603 काचीगुडा की पहली विस्तारित सेवा कृष्णराजपुरम साप्ताहिक स्पेशल 04 नवंबर को शुरू होगी और 24 फरवरी 2019 तक जारी रहेगी। ये ट्रेन कुल 17 फेरे लगाएगी।

यह ट्रेन रविवार को काचीगुडा से शाम 06.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सोमवार सुबह 6 बजे केआरपुरम पहुंचेगी।

ट्रेन 07604 की पहली विस्तारित सेवा कृष्णराजपुरम से 05 नवम्बर को शुरू होगी और अंतिम सेवा 25 फरवरी 2019 तक जारी रहेगी।

ये ट्रेन कुल 17 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन सोमवार को अपराह्न 03.25 बजे कृष्णराजपुरम से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.55 बजे काचीगुडा पहुंचेगी।

यह ट्रेन जडचेरला, महबूबनगर, गडवाल, कुरनूल शहर, धोन, गुत्ती, अनंतपुर, धर्मवरम, श्री सत्यसाईं प्रशांति निलयम, पेनुकोंडा, हिंदुपुर और यलहंका स्टेशनों पर रुकेगी।

ये भी पढ़ें

वाणिज्यिक उड़ानों के लिए फिर खुलेगा एचएएल हवाई अड्डा !

Published on:
03 Nov 2018 08:00 pm
Also Read
View All