बैंगलोर

यूके से कर्नाटक लौटे 9 और यात्री कोविड पॉजिटिव

जेनेटिक स्वीकेंसिंग के लिए सभी के नमूने राष्ट्रीय मानसिक आरोग्य व स्नायु विज्ञान संस्थान (निम्हांस) भेजे गए हैं।

less than 1 minute read
Dec 27, 2020
यूके से कर्नाटक लौटे 9 और यात्री कोविड पॉजिटिव

बेंगलूरु. यूनाइटेड किंगडम (यूके) से लौटे 9 और यात्री कोविड पॉजिटिव निकले हैं। ऐसे संक्रमितों की संख्या 23 हो गई है। जेनेटिक स्वीकेंसिंग के लिए सभी के नमूने राष्ट्रीय मानसिक आरोग्य व स्नायु विज्ञान संस्थान (निम्हांस) भेजे गए हैं।

सभी यात्री यूके में सामने आए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित हैं या नहीं इसका खुलासा जैनेटिक सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में ही हो पाएगा। निम्हांस के अनुसार कुछ सैंपल्स की रिपोर्ट सोमवार को जारी होंगी। रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन लगते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार तक कुल 1,434 यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच हुई है। इनमें से 908 यात्री निगेटिव निकले हैं जबकि 503 यात्रियों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

कर्नाटक में शनिवार को कोविड के 857 नए मामले सामने आए जबकि 964 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली। 9,15,345 मरीजों में से 8,89,881 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 12,051 मरीजों का उपचार जारी है। इनमें से 205 मरीज आइसीयू में उपचाराधीन हैं। प्रदेश में कोविड से अब तक कुल 12,051 मरीजों ने जान गंवाई है। इनमें से सात मौतों की पुष्टि शनिवार को हुई।
प्रदेश में शनिवार तक रिकवरी दर 97.21 फीसदी और मृत्यु दर 1.31 फीसदी रही।
बीते 24 घंटे में राज्य में पॉजिटिविटी दर 0.89 फीसदी और केस फेटालिटी दर 0.81 फीसदी रही।

Published on:
27 Dec 2020 01:42 pm
Also Read
View All