बांसवाड़ा

Video : बांसवाड़ा एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पुलिस हैड कांस्टेबल को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

www.patrika.com/banswara-news

less than 1 minute read
Video : बांसवाड़ा एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पुलिस हैड कांस्टेबल को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

ब्रेकिंग न्यूज : बांसवाड़ा एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पुलिस हैड कांस्टेबल को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा
बांसवाड़ा. जिले में एसीबी ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना सदर के अंर्तगत सेनावासा पुलिस चौकी पर पदस्थापित हैड कांस्टेबल रवींद्रसिंह को एसीबी ने 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार परिवादी कचरू खराड़ी के खिलाफ उसकी काकी ने जमीन विवाद को लेकर सेनावासा पुलिस चौकी पर एफआईआर दर्ज करवाई थी जिसकी जांच हैड कांस्टेबल रवींद्रसिंह कर रहे थे। हैड कांस्टेबल ने परिवादी के परिवार वालों के नाम प्रकरण से हटाने के एवज में 10 हजार रुपए की मांग की थी। बाद में मामला 5 हजार में तय हुआ। मंगलवार को एसीबी ने हैड कांस्टेबल को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर लिया। कार्रवाई में एसीबी बांसवाड़ा के अधिकारी हेरम्ब जोशी, पुलिस उप अधीक्षक राजकुमार सिंह, गणेश लबाना, रतन सिंह, दशरथ सिंह, गणेश प्रसाद, जितेंद्रसिंह झाला आदि शामिल रहे।

Published on:
25 Dec 2018 11:35 am
Also Read
View All