बांसवाड़ा

जायदाद के खातिर 10 साल के बच्चे को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी पिता-पुत्र पुलिस रिमांड पर

- Murder In Banswara, Rajasthan Crime News- बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र की घटना- मासूम भतीजे की गला दबाकर हत्या का मामला- आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस रिमांड पर भेजा
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Sep 2019, 3:54 PM IST
जायदाद के खातिर 10 साल के बच्चे को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी पिता-पुत्र पुलिस रिमांड पर
जायदाद के खातिर 10 साल के बच्चे को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी पिता-पुत्र पुलिस रिमांड पर

बांसवाड़ा. कलिंजरा थाना इलाके के जल्दा गांव में मासूम भतीजे की गला दबाकर हत्या करने के आरोपियों को पुलिस ने दूसरे दिन न्यायालय में पेश किया, जहां से मृतक के चाचा शंकर पुत्र पूंजा पटेल तथा उसके बीस वर्षीय बेटे प्रकाश पटेल को चार दिन के लिए पुलिस अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी जल्दा निवासी शंकर और उसके बेटे प्रकाश ने बताया कि वेस्ता गांव में टोना टोटके का काम करता है। पूर्व में वेस्ता ने शंकर के परिवार के किसी सदस्य के पर तंत्र-मंत्र किया था। इससे शंकर के परिवार के सदस्य की तबीयत बिगड़ गई थी।

इसके चलते वेस्ता और शंकर के बीच रिश्ते कुछ अच्छे नहीं थे। इसी बीच वेस्ता के एक बेटा होने से शंकर को जमीन भी जाती हुई दिख रही थी। इसके चलते आरोपियों ने योजना बनाकर वेस्ता के दस वर्षीय बेटे भरत का गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। उल्लेखनीय है कि आरोपी शंकर और उसके बेटे प्रकाश ने मिलकर अपने भतीजे भरत का गला दबाकर शुक्रवार रात को हत्या कर दी थी। इसकी जानकारी पुलिस को रविवार सुबह लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा। साथ ही आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया, जिन्होंने ग्रामीणों के सामने अपना जुर्म कबूल किया।

Updated on:
3 Sep 2019, 3:54 PM IST
Published on: