बांसवाड़ा

Banswara Sarpanch Results : तीन बार मतगणना, पहली 2 में जीता प्रत्याशी, तीसरी बार में 7 मतों से हारा, जानें कैसे

Gram Panchayat Delwara Laukia Sarpanch Election Results : बांसवाड़ा जिले की घाटोल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत देलवाड़ा लौकिया में सरपंच चुनाव की मतगणना में नया विवाद खड़ा हो गया। ग्राम पंचायत देलवाड़ा लौकिया में रात भर मतगणना के बाद सुबह परिणाम जारी हुआ। बीएपी समर्थक सरपंच प्रत्याशी ने आरओ पर भाजपा के पक्ष में वोट खारिज का आरोप लगाया।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2026, 9:27 PM IST
banswara gram panchayat delwara laukia sarpanch election results
बांसवाड़ा. मतगणना के दौरान रात से सुबह तक बैठे सरपंच के समर्थक। फोटो पत्रिका

Gram Panchayat Delwara Laukia Sarpanch Election Results : बांसवाड़ा जिले की घाटोल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत देलवाड़ा लौकिया में सरपंच चुनाव की मतगणना में नया विवाद खड़ा हो गया। देर रात ढाई बजे तक तीन बार हुई मतों की गिनती में यहां शुरुआती 2 बार बीएपी समर्थित प्रत्याशी शंकरलाल बामणिया विजयी घोषित हुए। पर, तीसरी गिनती में दर्जनों वोट खारिज होने से प्रतिद्वंदी दीपशंकर डोकी को 7 वोटों से विजयी घोषित किया गया। ये ग्राम पंचायत भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी की गृह पंचायत है। हारे सरपंच प्रत्याशी शंकरलाल बामणिया ने प्रतिद्वंदी सरपंच को भाजपा समर्थित बताते हुए आरओ पर भाजपा के पक्ष में वोट खारिज करने का आरोप लगाकर पुनर्मतदान की मांग की है।

मतगणना : पहले में 5 व दूसरी में 1 मत से जीते, तीसरी में 7 मतों से हारे

ग्राम पंचायत देलवाड़ा लौकिया में हारे सरपंच प्रत्याशी शंकरलाल ने बताया कि पहली मतगणना के परिणाम के बाद उन्हें पांच मतों से विजयी घोषित किया गया। इसमें उन्हें 1315 वोट मिले एवं प्रतिद्वंदी सरपंच को 1310 वोट मिले। वहीं तीसरे सरपंच प्रत्याशी को 686 मत मिले। प्रतिद्वंदी सरपंच दीपशंकर डोकी ने चुनाव परिणाम के बाद फिर से मतगणना मांग की तो चार वोट खारिज करते हुए दूसरे मतगणना परिणाम में उन्हें एक वोट से विजयी घोषित किया।

लेकिन फिर से तीसरी बार मतगणना की गई, जिसके बाद और वोट खारिज करते हुए प्रतिद्वंदी सरपंच को सात वोट से जीता घोषित कर दिया।

इनकी जीत ने चौंकाया, सीएचओ से बने सरपंच

घाटोल ग्राम पंचायत में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की संविदा की नौकरी छोड़कर सरपंच के चुनाव में उतरे अमृत निनामा को ग्रामीणों ने जीत का ताज पहनाया। चुनाव परिणाम में अमृत को 4617 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी गौतम को 892 वोट ही मिल पाए। वहीं, तलवाड़ा की वांका ग्राम पंचायत और गनोड़ा पंचायत समिति की बड़लिया ग्राम पंचायत में मां और बेटी दोनों ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की। वांका ग्राम पंचायत से संतु देवी सरपंच बनीं, वहीं बड़लिया ग्राम पंचायत से उनकी बेटी रेखा कटारा सरपंच बनीं।

वहीं, ग्राम पंचायत कटुम्बी से भाजपा के प्रदेश एसटी मोर्चा में सोशल मीडिया प्रभारी परमेश्वर मईड़ा की भाभी चुनाव जीतीं। वहीं, छोटी सरवन की ग्राम पंचायत वाकतालाब से भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेश कटारा के भाई सुरेश कटारा ने चुनाव लड़ा, जिन्हें यहां हार का सामना करना पड़ा। वहीं, छोटी सरवन की ग्राम पंचायत वाकतालाब से भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेश कटारा के भाई सुरेश कटारा ने चुनाव लड़ा, जिन्हें यहां हार का सामना करना पड़ा।

Also Read
View All