1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IAS Gaurav Goyal : आइएएस गौरव गोयल लौटेंगे राजस्थान, आते ही मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, जानें

IAS Gaurav Goyal : भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी गौरव गोयल प्रतिनियुक्ति से वापस अपने मूल कैडर में लौट रहे हैं। बताया जा रहा है कि गौरव गोयल की सोमवार को राजस्थान वापसी हो सकती है। संभावना है कि आते ही बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 Nov 2026, 4:07 PM IST

ias gaurav goyal return to rajasthan big responsibility could be assigned

Rajasthan : आइएएस गौरव गोयल। फाइल फोटो पत्रिका

IAS Gaurav Goyal : जयपुर. भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी गौरव गोयल प्रतिनियुक्ति से वापस अपने मूल कैडर में लौट रहे हैं। वे लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत थे, शनिवार को लोकसभा सचिवालय ने उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर राजस्थान कैडर में वापसी के आदेश जारी कर दिए। उन्हें यहां बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि गौरव गोयल की सोमवार को राजस्थान वापसी हो सकती है और उसके बाद शीघ्र ही उन्हें नया पद मिलने के आदेश जारी होने की उम्मीद है। राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सहमति के बाद लोकसभा सचिवालय से गौरव गोयल की सेवाएं लौटाने का आग्रह किया था। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर लोकसभा अध्यक्ष की सहमति के बाद उनके सचिवालय ने गौरव गोयल की सेवाएं मूल कैडर में लौटाने का आदेश जारी कर दिया।

आने वाले दिनों में प्रवासी राजस्थान दिवस का आयोजन

दिसम्बर में प्रवासी राजस्थान दिवस का आयोजन होने वाला है, ऐसे में अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल के एपीओ होने के कारण खाली हुए उद्योग विभाग के प्रशासनिक मुखिया पद को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में गौरव गोयल को दिए जाने वाले पदों में अन्य पदों के साथ यह भी शामिल माना जा रहा है।

पहले भी चली चर्चाएं

गौरव गोयल की राजस्थान वापसी की पहले भी काफी चर्चाएं चलीं, लेकिन आदेश जारी नहीं हो पाया था।

अगस्त 2024 से दिल्ली में

गौरव गोयल अगस्त 2024 से लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव है और इससे पहले वे राज्यपाल के सचिव पद पर कार्यरत थे।

कौन है गौरव गोयल, जानिए?

गौरव गोयल राजस्थान कैडर के 2006 बैच के आईएएस हैं। 5 जनवरी 1984 को उनका जन्म हुआ था। गौरव गोयल ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम की डिग्री प्राप्त की है। गौरव गोयल प्रतिनियुक्ति पर वर्ष 2024 से लोकसभा सचिवालय नई दिल्ली में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने राजस्थान सरकार के कई विभागों और प्रशासनिक संस्थानों में काम किया। गौरव गोयल ने कलेक्टर से मुख्यमंत्री के सचिव तक कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली। अलग-अलग स्तरों पर काम करने के अनुभव के चलते उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की अच्छी समझ रखने वाले अफसरों में गिना जाता है। गौरव गोयल को कई सम्मान मिल चुके हैं।

प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 बेहद महत्वपूर्ण

जयपुर के सीतापुरा स्थित JECC में 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस का दूसरा एडिशन होगा। इसके लिए 11 अक्टूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इस आयोजन में देश-विदेश से प्रतिनिधि, इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स, निवेशक, युवा और प्रवासी राजस्थानी शामिल होंगे। कार्यक्रम के जरिए राजस्थान से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने और उद्योग व निवेश से जुड़े अवसरों पर संवाद का मौका मिलेगा। प्रवासी राजस्थानी दिवस का पहला एडिशन 10 दिसंबर 2025 को JECC में हुआ था। इसमें देश-विदेश से करीब 5 हजार प्रवासी राजस्थानी और अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रवासी राजस्थानियों को राज्य से जोड़ना और उनके अनुभव, विशेषज्ञता व निवेश के जरिए राजस्थान में नए अवसर तैयार करना है। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों, युवा प्रोफेशनल्स, उद्यमियों और कॉरपोरेट जगत के प्रतिनिधियों से इसमें भाग लेने की अपील की है।