बांसवाड़ा

Murder: रुमाल से गला घोंटा और सीढ़ी पर बांधकर नाले में फेंका शव, पत्नी-बेटे और रिश्तेदारों ने मिलकर पति को मार डाला

बांसवाड़ा में सदर थाना क्षेत्र के सुंदनपुर पुल के पास मिले शव मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। खेड़ापाड़ा टामटिया निवासी विट्ठल की हत्या उसकी पत्नी, नाबालिग बेटे और तीन रिश्तेदारों ने गला घोंटकर की। शराब की लत से परेशान परिजनों ने शव नाले में फेंक दिया।

2 min read
Banswara Murder Wife Son and Relatives Kill Man (Patrika File Photo)

Banswara Crime: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक परिवार ने ही घर के मुखिया की जीवनलीला समाप्त कर दी। सदर थाना क्षेत्र के सुंदनपुर पुल के पास नाले में मिले शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

यह मामला आत्महत्या का नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई नृशंस हत्या का निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि खेड़ापाड़ा टामटिया निवासी विट्ठल शराब पीने का आदी था। वह आए दिन नशे की हालत में घर पहुंचता और परिजनों के साथ मारपीट व गाली-गलौज करता था।

ये भी पढ़ें

सऊदी अरब में रह रहे भारतीयों के लिए बड़ी एडवाइजरी, रियाद-जेद्दाह से आया नया अपडेट, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

18 फरवरी की रात भी विट्ठल भारी नशे में घर पहुंचा और झगड़ा शुरू कर दिया। रोज-रोज के क्लेश से तंग आकर उसकी पत्नी नीमा, नाबालिग बेटे और गांव के तीन अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर उसे खत्म करने का फैसला किया। उन्होंने रुमाल से गला घोंटकर विट्ठल की हत्या कर दी।

साक्ष्य मिटाने के लिए रची साजिश

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने इसे दुर्घटना या आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। रात के अंधेरे में शव को एक लकड़ी की सीढ़ी पर बांधा गया। आरोपी पैदल ही शव को गांव से दूर ले गए। सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को सुंदनपुर पुल के पास बहते पानी के नाले में फेंक दिया गया।

10 दिन तक चला गुमशुदगी का नाटक

हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद पत्नी नीमा करीब 10 दिनों तक विट्ठल के लापता होने का नाटक करती रही। मामले को दबाने के लिए उसने 26 फरवरी को खुद थाने जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसी दिन नाले से विट्ठल का शव बरामद हुआ।

परिजनों ने आनन-फानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया, लेकिन मृतक के भाई और ग्रामीणों को कुछ संदिग्ध लगा, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियां

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद सच सामने आ गया। पुलिस ने इस मामले में निम्नलिखित कार्रवाई की है।

  • नीमा (38 वर्ष) पत्नी (मुख्य आरोपी)-गिरफ्तार
  • हरीश (36 वर्ष) रिश्तेदार-गिरफ्तार
  • शारदा (55 वर्ष) रिश्तेदार-गिरफ्तार
  • रजनी (23 वर्ष) रिश्तेदार-गिरफ्तार
  • नाबालिग पुत्र-डिटेन (हिरासत में)

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनका कहना है कि वे मृतक की शराब की लत और रोज के झगड़ों से बेहद परेशान थे। फिलहाल, पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

जयपुर में दर्दनाक हादसा, JJM घोटाले में जेल में बंद रिटायर्ड चीफ इंजीनियर की पत्नी की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत

Updated on:
04 Mar 2026 11:20 am
Published on:
04 Mar 2026 10:52 am
Also Read
View All

अगली खबर