4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सऊदी अरब में रह रहे भारतीयों के लिए बड़ी एडवाइजरी, रियाद-जेद्दाह से आया नया अपडेट, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

सऊदी अरब में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। रियाद और जेद्दाह में भारतीय मिशन की सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। उदयपुर के चिंतित परिजन भी अपने परिजनों से लगातार संपर्क में हैं।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Udaipur Saudi Arabia Issues Advisory for Indians in Riyadh Jeddah Helpline Numbers Released

भारतीयों के लिए बड़ी एडवाइजरी (फोटो-एआई)

उदयपुर: मध्य पूर्व क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने की अपील की है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि सभी भारतीय नागरिक स्थानीय सुरक्षा नियमों का पालन करें और स्थानीय प्रशासन तथा दूतावास द्वारा जारी निर्देशों का अनुसरण करें।

दूतावास की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि मौजूदा हालात के बावजूद रियाद और जेद्दाह में भारतीय मिशन की सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। वीजा और अन्य काउंसलर सेवाएं भी वीएफएस के माध्यम से नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।

भारतीयों के लिए हेल्पलाइन सक्रिय, उड़ानें भी जारी

दूतावास ने स्पष्ट किया है कि भारत और सऊदी अरब के बीच उड़ान सेवाएं फिलहाल सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन भी सक्रिय रखी गई है। दूतावास ने कहा कि यदि क्षेत्र की परिस्थितियों में कोई बदलाव होता है तो भारतीय नागरिकों को समय-समय पर नई जानकारी जारी कर अवगत कराया जाएगा।

उदयपुर सहित देशभर के परिजन चिंतित

सऊदी अरब में कामकाज के सिलसिले में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक रह रहे हैं। इनमें राजस्थान और उदयपुर क्षेत्र के लोग भी शामिल हैं। वर्तमान हालात को देखते हुए यहां उनके परिजन चिंतित नजर आ रहे हैं और लगातार फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से अपनों से संपर्क बनाए हुए हैं।

ये रही फैक्ट फाइल

  • सऊदी अरब में लाखों भारतीय नागरिक कामकाज और व्यवसाय से जुड़े हैं
  • रियाद में भारतीय दूतावास और जेद्दाह में दूतावास
  • भारत और सऊदी अरब के बीच उड़ान सेवाएं चालू
  • वीजा और काउंसर सेवाएं वीएफएस के माध्यम से जारी

क्या करें

  • स्थानीय प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करें
  • दूतावास की आधिकारिक सूचना पर नजर रखें
  • जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें
  • यात्रा से पहले उड़ानों की उपलब्धता जांचें

यहां करें संपर्क

भारतीय दूतावास, रियाद...

  • फोन नंबर- 966 11 4884697
  • व्हाट्सएप नंबर- 966 54 2126748
  • टोल फ्री नंबर- 800 247 1234

भारतीय दूतावास, जेद्दाह...

  • व्हाट्सएप नंबर- 966 53 6209704
  • फोन नंबर- 966 12 6648660, 966 12 2614093 और 966556122301
  • टोल फ्री नंबर- 800 244 0003

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग