2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा नेत्री वीडियो, ब्लैकमेलिंग और बलात्कार कांड में चौंकाने वाला खुलासा, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

उदयपुर में भाजपा नेत्री से जुड़े वीडियो, ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म प्रकरण ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। मामले में नए नाम सामने आने और निगरानी उच्च स्तर पर होने की चर्चाओं से पार्टी के भीतर तनाव बढ़ गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Udaipur BJP Leader Scandal, Udaipur Video Blackmail Case, BJP Leader Viral Video Controversy, Udaipur Political Crisis News, Rajasthan BJP Internal Conflict, Udaipur Crime News Update, BJP Leader Rape Allegation Case, Rajasthan Political Scandal 2026, Udaipur Files Controversy, BJP Organizational Turmoil Rajasthan, CM Monitoring BJP Case, Rajasthan Breaking Political News, BJP Mandal Officer Video Case, Udaipur Viral Video Investigation, Rajasthan High Profile Scandal

एआई तस्वीर

उदयपुर। भाजपा नेत्री के वीडियो, ब्लैकमेलिंग और बलात्कार कांड को लेकर पिछले तीन सप्ताह से उदयपुर भाजपा सकते में है। भाजपा नेत्री से जुड़े चर्चित वीडियो कांड के कारण संगठनात्मक और वैचारिक स्तर पर हलचल जारी है।

11 फरवरी को हुई थी शुरुआत

भाजपा की ‘उदयपुर फाइल्स’ कहे जा रहे वीडियो कांड की शुरुआत 11 फरवरी को केस दर्ज होने के साथ हुई थी। उसी रात हुई कार्रवाई के बाद सभी मान रहे हैं कि पुलिस ने सभी तरह के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए।

वीडियो नष्ट करने का दावा

भाजपाइयों की ओर से हर मोर्चे पर यही दावा किया जा रहा था कि वीडियो कंटेंट नष्ट कर दिए गए हैं, लेकिन रविवार को पहली बार जानकारी सामने आई कि वीडियो पुलिस के अलावा भाजपा के कुछ लोगों के पास भी हैं। दावा किया गया है कि एक विधायक और एक मंडल पदाधिकारी के मोबाइल में वीडियो लोगों ने देखे हैं। वीडियो में अब तक शहर के प्रमुख पदाधिकारी के होने की बात ही कही जा रही थी, लेकिन अब एक और नेता का नाम जुड़ने की जानकारी मिली है, जो अभी तक खुद को पाक-साफ होने का दावा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री स्तर पर निगरानी

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वीडियो कांड को लेकर पार्टी में चल रही गतिविधियों की निगरानी मुख्यमंत्री स्तर पर की जा रही है। राष्ट्रीय नेतृत्व को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी जा चुकी है। मामले में प्रदेश स्तर के कुछ नेताओं के नाम चर्चा में आने से त्वरित और कठोर निर्णय लेने की स्थिति नहीं बन पा रही है।