1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर से 9 घंटे तक राजधानी के लिए ट्रेन नहीं, बसों पर निर्भरता

6 बजे बाद सीधे दोपहर 3 बजे ट्रेन, यात्री हो रहे परेशान उदयपुर. पर्यटन नगरी उदयपुर से प्रदेश की राजधानी जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए सुबह की रेल सुविधा लगभग ठप हो गई है। सुबह 6 बजे के बाद दोपहर 3 बजे तक जयपुर के लिए कोई सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में जरूरी […]

2 min read
Google source verification
आने वाले दिनों में बच्चों के छुट्टियां भी पड़ेंगी और वे परिवार सहित आवागमन करेंगे। ऐसे में सुबह की ट्रेन सुविधा नहीं होने से इन सभी वर्गों को अतिरिक्त समय और खर्च वहन करना पड़ रहा है।

source patrika photo

6 बजे बाद सीधे दोपहर 3 बजे ट्रेन, यात्री हो रहे परेशान

उदयपुर. पर्यटन नगरी उदयपुर से प्रदेश की राजधानी जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए सुबह की रेल सुविधा लगभग ठप हो गई है। सुबह 6 बजे के बाद दोपहर 3 बजे तक जयपुर के लिए कोई सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में जरूरी कार्य से जाने वाले यात्रियों को 9 घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है या फिर बस जैसे वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ता है।

दोनों गाडि़यों में पूरा यात्रीभाररेलवे प्रशासन की ओर से उदयपुर से जयपुर के लिए सुबह 6 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है, जो दोपहर 1.40 बजे जयपुर पहुंचती है। यह ट्रेन भी अधिकांश दिनों में पूर्ण यात्री भार के साथ संचालित होती है। इसके बाद दोपहर 3.05 बजे एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है। इन दोनों ट्रेनों के बीच सुबह से दोपहर तक कोई अन्य सीधी रेल सेवा नहीं होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। उदयपुर से ऋषिकेश (योगनगरी) के लिए सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार दोपहर 1.45 बजे ट्रेन रवाना होती है, लेकिन यह जयपुर जाने वाले यात्रियों की आवश्यकता पूरी नहीं कर पाती।

सुबह 7 से 9 बजे के बीच एक ट्रेन की दरकार

यात्रियों का कहना है कि उदयपुर से जयपुर के लिए सुबह 7 से 9 बजे के बीच एक ट्रेन चलाई जाए तो राहत मिल सकती है। इससे यात्री दोपहर तक जयपुर पहुंचकर अपना कार्य निपटा सकते हैं और शाम की ट्रेन से उदयपुर लौट सकते हैं। इस व्यवस्था से एक ही दिन में कामकाज संभव हो सकेगा।

पहले मिलती थी सुविधा, अब बढ़ी परेशानी

करीब एक वर्ष पूर्व उदयपुर से जयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन सुबह 8 बजे संचालित होती थी। इससे विद्यार्थियों, व्यवसायियों और अन्य यात्रियों को काफी राहत थी। बाद में इस ट्रेन की आवृत्ति घटाकर सप्ताह में तीन दिन कर दी गई और गत 14 फरवरी से इसे बंद कर दिया गया। वंदे भारत सेवा बंद होने के बाद सुबह के समय जयपुर जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

बच्चों और व्यवसायियों पर असर

मेवाड़ क्षेत्र के अनेक विद्यार्थी जयपुर में अध्ययनरत हैं। वहीं, उदयपुर के व्यवसायी भी नियमित रूप से राजधानी का आवागमन करते हैं। इसके अलावा पारिवारिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों में शामिल होने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग जयपुर जाते हैं। आने वाले दिनों में बच्चों के छुट्टियां भी पड़ेंगी और वे परिवार सहित आवागमन करेंगे। ऐसे में सुबह की ट्रेन सुविधा नहीं होने से इन सभी वर्गों को अतिरिक्त समय और खर्च वहन करना पड़ रहा है।