1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Churu News: ट्रक चालक से मारपीट का आरोपी RTO इंस्पेक्टर सस्पेंड, वीडियो वायरल होने पर एक्शन

RTO Inspector Suspended: रतनगढ़(चूरू)। परिवहन विभाग के निरीक्षक की एक ट्रक चालक के साथ सरेआम दादागिरी और मारपीट के मामले में परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। परिवहन आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निरीक्षक सुरेश विश्नोई को निलंबित कर दिया।

2 min read
Google source verification
आरटीओ इंस्पेक्टर और ट्रक चालक में विवाद, इंस्पेक्टर के निलंबन आदेश, फोटो पत्रिका

आरटीओ इंस्पेक्टर और ट्रक चालक में विवाद, इंस्पेक्टर के निलंबन आदेश, फोटो पत्रिका

RTO Inspector Suspended: रतनगढ़(चूरू)। परिवहन विभाग के निरीक्षक की एक ट्रक चालक के साथ सरेआम दादागिरी और मारपीट के मामले में परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। परिवहन आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निरीक्षक सुरेश विश्नोई को निलंबित कर दिया।

सुजानगढ़ डीटीओ कार्यालय के परिवहन निरीक्षक सुरेश कुमार विश्नोई का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में निरीक्षक ट्रक चालक से बहस के दौरान अपने सिर से चालक के सिर पर टक्कर मारते दिखाई दे रहा है, जिससे चालक घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा।

इंस्पेक्टर ने सिर से मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि परिवहन निरीक्षक ट्रक चालक से लाइसेंस मांग रहे थे। चालक ने कहा कि लाइसेंस मोबाइल में है और मोबाइल वापस देने पर दिखा देगा, लेकिन परिवहन निरीक्षक ने मोबाइल नहीं दिया बल्कि अपने सिर से चालक के सिर पर जोर से टक्कर मार दी। चालक के आंख के पास से खून बहने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बीच-बचाव किया और घायल चालक को अस्पताल ले जाने की बात कही। घटना नेशनल हाईवे-11 पर सूरजसुखी पेट्रोल पंप के पास हुई बताई जा रही है। निरीक्षक ने चालक पर अभद्रता का आरोप लगाया।

परिवहन आयुक्त ने जारी किए आदेश

ट्रक चालक से सरेआम मारपीट का मामला परिवहन मुख्यालय तक पहुंच गया। परिवहन आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निरीक्षक सुरेश विश्नोई को निलंबित कर दिया। आयुक्त पुरूषोत्तम शर्मा ने आदेश में कहा कि अधिकारी ने अनुशासनहीनता की है। निलंबन काल में निरीक्षक का मुख्यालय जयपुर रहेगा।

सांसद ने की कार्रवाई की मांग

परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर की गुंडागर्दी और ट्रक चालक के साथ बदसलूकी मामले में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से संबंधित इंस्पेक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बेनीवाल ने ट्वीटर पर घटना का वीडियो भी शेयर किया। जिसके बाद परिवहन आयुक्त ने आरोपी इंस्पेक्टर के निलंबन आदेश जारी किए।