15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत विस्तार-एआइ : तकनीक से जुड़ेंगे चूरू के खेत खलिहान और किसान, मिलेगी मौसम, मंडी भाव, योजनाओं सहित कृषि क्षेत्र से जुड़ी जानकारी

भारत विस्तार का यह प्लेटफॉर्म किसानों को कृषि संबंधित जानकारी सहित किसानों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करेगा। इस पर भारत विस्तार चैटबॉट से टेक्स्ट आधारित संवाद किया जा सकेगा और भारत विस्तार के अंदर मौजूद बोलने वाला एआइ सहायक “भारती” किसानों से बातचीत कर सकता है।

2 min read
Google source verification
BJP MLA Chintamani Malviya demands loan waivers for farmers in MP

BJP MLA Chintamani Malviya demands loan waivers for farmers in MP- फाइल फोटो- पत्रिका

चूरू. केन्द्र सरकार की ओर से शुरू की गई भारत विस्तार योजना के माध्यम से अब मरुस्थलीय जिले चूरू के किसान, खेत एआइ तकनीक से जुड़ेंगे। अभी कुछ दिन पहले लांच हुई भारत विस्तार के जरिए किसानों को फसल योजना, कीट रोग प्रबंधन, मौसम पूर्वानुमान, मंडीभाव, योजना पात्रता आवेदन प्रक्रिया सहित कृषि क्षेत्र से जुड़ी जानकारी मिलेगी।

स्मार्ट हेल्प
भारत विस्तार में किसानों का यह एआइ (AI) आधारित बहुभाषी डिजिटल प्लेटफार्म होगा। जो किसानों को उनकी अपनी भाषा में खेती से जुड़ी आवश्यक जानकारी मोबाइल या साधारण फोन कॉल से उपलब्ध करवाएगा। 24×7 स्मार्ट हेल्प अर्थात 24 घंटे यह प्लेटफार्म डिजिटल कृषि विशेषज्ञ के रूप में काम करेगा।

किसानों का करेगा सहयोग
भारत विस्तार अन्तर्गत यह बोलने वाला एआइ असिस्टेंट भारती (AI Assistant Bharti) के नाम से जाना जाएगा। किसान जब हेल्पलाइन नंबर डायल करेगा तो वे मौसम, फसल योजना, बाजार भाव सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उन्हें अपनी भाषा में मिल जाएगी। पीएम किसान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सॉयल हेल्थ कार्ड, संशोधित ब्याज, अनुदान योजना, कृषि यंत्रीकरण उप -मिशन, पर ड्रॉप मोर क्रॉप, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड और किसान क्रेडिट कार्ड आदि प्रमुख योजना की जानकारी भारती माध्यम से मिल सकेगी।

मिलेगी कृषि संबंधी जानकारी
भारत‑विस्तार' भारत सरकार का किसान‑केंद्रित, एआइ‑संचालित डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर है, जो अलग‑अलग सरकारी और वैज्ञानिक स्रोतों को जोड़कर किसानों को अवगत करवाया जाएगा। इसे वॉयस‑फर्स्ट एआई के रूप में तैयार किया गया है, जिससे साधारण फीचर फोन वाले किसान भी सिर्फ कॉल करके इसका लाभ ले सकेंगे। इसके लिए टेलीफोनी हेल्पलाइन 155261 को प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है।

समस्याओं का होगा समाधान
भारत विस्तार का यह प्लेटफॉर्म किसानों को कृषि संबंधित जानकारी सहित किसानों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करेगा। इस पर भारत विस्तार चैटबॉट से टेक्स्ट आधारित संवाद किया जा सकेगा और भारत विस्तार के अंदर मौजूद बोलने वाला एआइ सहायक “भारती” किसानों से बातचीत कर सकता है। यह सरल भाषा में प्रश्नों के उत्तर दे सकता है और विभिन्न भाषाओं में आवाज के माध्यम से कार्य कर सकता है। वर्तमान में यह हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में शुरू किया गया है तथा आनेवाले समय में यह 11 अन्य भारतीय भाषाओं में भी शुरू होगा।

इनका कहना है
केन्द्र सरकार की ओर से लांच की गई भारत विस्तार कृषि क्षेत्र का एक सशक्त डिजिटल प्लेटफार्म बनेगा। इसके माध्यम से अंचल के किसानों को आंचलिक कृषि आधारित विशेष सलाह मिलेगी। बतौर डिजिटल कृषि सलाहकार के रूप में यह प्लेटफॉर्म किसानों के लिए सशक्त माध्यम बनेगा। कुलदीप शर्मा, सहायक निदेशक कृषि चूरू