
IIT Dhanbad BSc BEd integrated course(Image-Freepik)
चूरू. वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित पीटीईटी- 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। समन्वयक प्रो. क्षमता चौधरी ने बताया पीटीईटी (PTET) में 2 वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। राज्य सरकार के मार्गदर्शन में 2 वर्षों से वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा की ओर से पीटीईटी परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। तय समय में परीक्षा करवाना एवं परीक्षा उपरांत समय से परीक्षा परिणाम जारी करना न केवल विश्वविद्यालय की उपलब्धि रही है, बल्कि से इससे बी.एड. पाठ्यक्रम में कक्षाएं समय से प्रारंभ हुई हैं।
14 जून है परीक्षा की संभावित तिथि
सह समन्वयक डॉ. रवि गुप्ता ने बताया कि प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (Pre-Teacher Education Test 2026) की संभावित तिथि 14 जून है। अधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए दिशा निर्देश अनुसार विद्यार्थी आवेदन करें। वर्तमान में स्नातक अध्ययनरत अभ्यार्थी भी पीटीईटी में आवेदन के पात्र हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को काउंसलिंग से पूर्व वांछित योग्यता अर्जित करना अनिवार्य होगा। आरक्षण का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी को राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है। राजस्थान राज्य के बाहर के अभ्यर्थी भी जनरल कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं।
स्कूली शिक्षक बनने के लिए जरूरी है बीएड
परीक्षा आयोजन समिति सदस्य डॉ. संदीप हुड्डा ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार के विद्यालयों में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बीएड अनिवार्य योग्यता है। 2 वर्षीय बीएड करने के उपरांत सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी तथा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर सेकंड ग्रेड या टीजीटी अध्यापक बनने की योग्यता अर्जित होती है। इसके अतिरिक्त थर्ड ग्रेड, वर्ग द्वितीय के लिए भी बी.एड जरूरी हैं। स्नातकोत्तर क्वालिफिकेशन रखने वाले अभ्यर्थी बीएड कर सरकारी विद्यालयों में फर्स्ट ग्रेड शिक्षक या पीजीटी बनने के पात्र हो जाते हैं।
Published on:
27 Feb 2026 12:27 pm
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
