
रोहट जोधपुर की तरफ बाइपास पर चढ़ने के लिए प्रस्तावित पुल यहां बनेगा। फोटो पत्रिका
Good News : पाली-जोधपुर के बीच में कस्बे में पांच किलोमीटर लम्बा बाइपास का कार्य पिछले आठ साल से बंद है। अब एक बार फिर उम्मीद जगी है। इसके लिए जोधपुर की तरफ पेट्रोल पम्प के निकट बाइपास कट पर पुल का निर्माण कार्य भी जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा। पुल निर्माण कार्य को लेकर टेंडर हो गया है। जल्दी ही कार्य शुरू हो जाएगा।
रोहट में पांच किलोमीटर लम्बे बाइपास का निर्माण कार्य वर्ष 2019 में शुरू किया गया था। एक साल में पूरा करना था लेकिन बाइपास निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। उसके बाद कार्य बंद कर दिया गया। सरकार ने रिवाइज टेंडर करके बाइपास का कार्य शुरू किया, लेकिन दूसरी बार भी कार्य पूरा नहीं हो सका। पिछले आठ साल से बाइपास का निर्माण कार्य अधूरा ही है।
बाइपास को पाली व जोधपुर दोनों तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए दोनों तरफ पुल निर्माण का तखमीना बनाकर भेजा गया था। पाली की तरफ रेडियो नदी के निकट पुल निर्माण की स्वीक़ृति पूर्व में मिल गई और निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।
वर्तमान में रोहट रेडियो नदी के निकट पुल निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन जोधपुर की तरफ पेट्रोल पम्प के निकट पुल निर्माण की स्वीकृति भी अब मिली है। सरकार ने इसकी टेंंडर प्रक्रिया पूरी कर वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया है। जल्द ही कार्य भी शुरू हो जाएगा। इसके बाद पाली जोधपुर के बीच में बाइपास से भी आवागमन शुरू हो जाएगा।
कस्बे में पांच किलोमीटर लम्बे बाइपास को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए पाली व जोधपुर दोनों तरफ पुल का निर्माण किया जाएगा। जिससे जोधपुर व पाली से आने वाले राहगीर बाइपास होते हुए भी सफर कर सकेंगे। जोधपुर से आते समय कस्बे से पूर्व पेट्रोल पम्प के निकट जहां बाइपास का कट है वहां पर पुल का निर्माण किया जाएगा। वहीं पाली की तरफ रेडियो नदी के निकट पुल निर्माण कार्य चल रहा है।
पाली जोधुपर राजमार्ग पर निम्बली बोर्ड के निकट भी पुल का कार्य चल रहा है। निम्बली के निकट भी बड़ा पुल बन रहा है। जिससे डीएमआईसी प्रोजेक्ट में वाहनों का आवागमन इसी पुल से किया जाएगा।
रोहट कस्बे में अधूरे पड़े बाइपास व जोधपुर की तरफ पुल निर्माण कार्य पर 32 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। हाल ही रोहट में जोधपुर की तरफ प्रस्तावित पुल निर्माण एवं बाइपास पर रंग रोगन व अन्य कार्य के लिए चालीस करोड़ रूपए का टेंंडर जारी किया था।
ठेकेदार ने 32 करोड़ रुपए में टेंडर लिया है, जो स्वीकृत भी हो गया है। जल्द ही कार्य शुरू करके आगामी छह माह में बाइपास शुरू कर दिया जाएगा। जोधपुर की तरफ पुल निर्माण कार्य की अवधि एक वर्ष की है। पुल निर्माण चलता रहेगा लेकिन बाइपास शुरू कर दिया जाएगा।
रोहट में जल्द ही बाइपास के कार्य को पूरा करके आगामी छह माह में शुरू कर दिया जाएगा। जोधपुर की तरफ पुल व अन्य कार्य के लिए टेंडर हो गया है। पुल निर्माण कार्य की समय अवधि एक वर्ष है। पुल निर्माण कार्य चलता रहेगा और बाइपास कार्य पहले करके आगामी छह माह में शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए 32 करोड़ रुपए में टेंडर भी जारी हो गया है।
राहुल सिंह, एक्सईएन, एनएच
Published on:
27 Feb 2026 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
