
फोटो-वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट
रतनगढ़ (चूरू)। सुजानगढ़ डीटीओ कार्यालय के परिवहन निरीक्षक सुरेश कुमार विश्नोई का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में निरीक्षक ट्रक चालक से बहस के दौरान अपने सिर से चालक के सिर पर टक्कर मारते दिखाई दे रहे हैं, जिससे चालक घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा।
बताया जा रहा है कि अधिकारी लाइसेंस मांग रहे थे। चालक ने कहा कि लाइसेंस मोबाइल में है और मोबाइल वापस देने पर दिखा देगा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बीच-बचाव किया और घायल चालक को अस्पताल ले जाने की बात कही।
घटना नेशनल हाईवे-11 पर सूरजसुखी पेट्रोल पंप के पास हुई बताई जा रही है। निरीक्षक ने चालक पर अभद्रता का आरोप लगाया, जबकि उच्च अधिकारियों ने मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू करने की बात कही है।
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने घटना पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से संबंधित परिवहन अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले भ्रष्ट और नाकारा अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
Updated on:
01 Mar 2026 07:58 pm
Published on:
01 Mar 2026 07:58 pm
