
IRCTC Tour Package:(Photo Source - Patrika)
IRCTC Europe Tour 2026: ग्रीष्मकालीन अवकाश में विदेश यात्रा की योजना बना रहे उदयपुर सहित राजस्थान के पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने अप्रैल और मई 2026 के लिए यूरोप का विशेष अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर की खासियत यह है कि देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले यात्री एक संयुक्त भारतीय समूह के रूप में यूरोप भ्रमण करेंगे और वहां यूनाइटेड इंडिया की झलक पेश करेंगे।
इस टूर पैकेज में जयपुर सहित मुंबई, अहमदाबाद, इंदौर, दिल्ली चंडीगढ़ व लखनऊ सहित कोच्चि और बेंगलुरु जैसे शहरों के पर्यटक शामिल होंगे। अलग-अलग भाषाओं, संस्कृतियों और प्रदेशों से जुड़े यात्री 13 दिनों तक एक परिवार की तरह साथ रहकर भारत की एकता में विविधता का संदेश अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे।
दो प्रस्थान तिथियां, सीमित सीटें आईआरसीटीसी के अपर महाप्रबंधक (पर्यटन) योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि यूरोप टूर के दो विशेष प्रस्थान निर्धारित किए गए हैं। 26 अप्रैल से 8 मई व 24 मई से 5 जून 2026 तक प्रत्येक प्रस्थान में केवल 20 सीटें रखी गई हैं ताकि यात्रियों को व्यवस्थित और प्रीमियम समूह यात्रा का अनुभव मिल सके।
प्रमुख देश इस विशेष टूर पैकेज में यूरोप के कई प्रमुख देशों और शहरों का भ्रमण कराया जाएगा। इसमें फ्रांस के पेरिस, बेल्जियम के व्रुसेल्स, नीदरलैंड के एस्टर्डम, जर्मनी के कोलोन, मैनहेम, स्विट्ज़रलैंड के जंगफ्राउयोच, राइन फॉल्स, ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक, इटली वेनिस, पीसा, रोम और मिलान शामिल है।
Published on:
04 Mar 2026 09:45 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
