बांसवाड़ा

बांसवाड़ा में सिरफिरे युवक ने विवाहिता पर ब्लेड से किया हमला; गले, कमर और पैर में गंभीर घाव

बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव में रविवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। विवाहिता रेखा पत्नी राकेश पर एक युवक ने धारदार ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला के गले, कमर और पैर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ी।

2 min read
Woman attacked with blade
अस्पताल में भर्ती महिला: फोटो पत्रिका नेटवर्क

बांसवाड़ा। जिले के सदर थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव में रविवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। विवाहिता रेखा पत्नी राकेश पर एक युवक ने धारदार ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला के गले, कमर और पैर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ी। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर है और अस्पताल में इलाज जारी है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर एएसआई रमेशचंद्र ने बताया तेजपुर निवासी रेखा (30) अपने घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में किराए पर रहने वाला सुजल पुत्र सुरेश वहां पहुंचा और किसी पुराने विवाद को लेकर महिला से कहासुनी के बाद उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के पैरों और गले पर ब्लेड से हमला किया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।

महिला की चीख पुकार सुनकर घरवाले और आसपास के लौग दौड़े। महिला को तत्काल एमजी अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, जहां महिला के शरीर पर गहरे घाव होने के कारण करीब 25 टांके आए हैं। महिला की हालत फिलहाल गंभीर है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे की वजह सहित सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।

सैलून चलता है आरोपी

सदर थानाधिकारी रूपसिंह ने बताया आरोपी सूरज दानपुर थाना क्षेत्र के छोटी सरवन का रहने वाला है। तेजपुर में किराए से रह रहा था और करीब 6 किलोमीटर दूर सेनावासा में सैलून चलता है। फिलहाल घटना के बाद फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला रेखा का पति राकेश कुवैत में रहकर काम करता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय घर का काम कर रही थी। इस दौरान आरोपी ने पीछे से आकर हमला कर दिया।

Published on:
31 May 2026 08:50 pm
Also Read
View All
Air India Plane Crash : बांसवाड़ा के डॉक्टर दंपती व 3 बच्चों की हुई थी मौत, साल बीता पर आज भी सहम उठते हैं शहरवासी

राजस्थान में अनोखा विवाह : बेटों ने कराई अपने बुजुर्ग माता-पिता की शादी, खुशी से झूमा पूरा गांव

Rajasthan : बांसवाड़ा में हत्या के प्रयास को दिखाया दुर्घटना, आरोपी कालूराम गिरफ्तार, जानें इस क्राइम का पूरा सच

राजस्थान में स्कूली खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते में बढ़ोतरी, मिलेंगे ₹250 प्रतिदिन, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेश जारी

पुरुष नसबंदी रिपोर्ट: राजस्थान में रोज 3 लाख महिलाएं खा रहीं गर्भनिरोधक गोलियां, विशेषज्ञों ने जताई कैंसर की आशंका