बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : बार एसोसिएशन सख्त, आपस में लात-घूसे चलाने के मामले पर एक वकील की सदस्यता बर्खास्त

www.patrika.com/banswara-news  
less than 1 minute read
बार एसोसिएशन
बांसवाड़ा : बार एसोसिएशन सख्त, आपस में लात-घूसे चलाने के मामले पर एक वकील सदस्यता से बर्खास्त

बांसवाड़ा. कलक्ट्री परिसर में दो अधिवक्ताओं के बीच लात-घूसे चलने के घटनाक्रम के बाद दूसरे दिन जिला अभिभाषक संघ की बैठक में सर्वसम्मति से बार के अधिक्ताओं ने अधिवक्ता राहुल चंचावत को बार की सदस्यता से बर्खास्त करने का निर्णय किया गया। संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार को अधिवक्ता राहुल चंचावत एवं हरिविष्णु के मध्य किसी कागज पर दस्तख्त करने की बात को लेकर पहले हल्की कहासुनी हुई थी।
इसके बाद दोनों के मध्य झगड़ा बढ़ गया था। संघ की साधारणसभा की बैठक में राहुल को बर्खास्त करने का निर्णय किया गया है। बार अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में आने के लिए सभी को व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश पहुंचाने के साथ ही सर्कूलर भी घुमाया गया था। दूसरी ओर अधिवक्ता राहुल चंचावत ने पांच पेज का एक पत्र बार अध्यक्ष के नाम सौंपा है। इसमें पूरे घटनाक्रम के अलावा और भी कई बातें हैं। इस दौरान बैठक में बार की कार्यकारिणी के अलावा सभी वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ता उपस्थित थे।
इनका कहना है
इधर, अधिवक्ता चंचावत ने मामले में एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि २० तारीख को जो घटना हुई थी उसमें हरिविष्णु, जयेन्द्र पुरोहित और उसके जीजा शैलेन्द्र पानेरी ने मारपीट की थी। साथ ही इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए भी बार को एक ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन उनके विरूद्ध कार्रवाई नहीं की गई, और मुझे सुने बगैर ही मीटिंग आहुत कर एकतरफा कार्रवाई कर दी गई।

Updated on:
22 Dec 2018 11:13 am
Published on:
22 Dec 2018 11:13 am