बांसवाड़ा

प्रदेशभर में शीतलहर से कंपकंपी, बांसवाड़ा में कड़ाके की ठण्ड से जनजीवन बेहाल, न्यूनतम पारा 8 डिग्री पहुंचा

www.patrika.com/banswara-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Dec 2018, 2:06 PM IST
banswara
प्रदेशभर में शीतलहर से कंपकंपी, बांसवाड़ा में कड़ाके की ठण्ड से जनजीवन बेहाल, न्यूनतम पारा 8 डिग्री पहुंचा

बांसवाड़ा. जिले में कड़ाके की सर्दी का दौर चल रहा है। शीतलहर ने कंपकंपा दिया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढकऱ 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मली। अधिकतम तापमान गुरुवार के मुकाबले एक डिग्री उतरकर 24 डिग्री सेल्सियस पर आया। सुबह करीब 10 बजे तक सूरज की तपिश भी बेअसर रही। दिन भर लोग गर्म कपड़ों में दिखाई पड़े। सुबह ओस की बंूदों तथा खेतों में सिंचाई के कारण गांवों में सर्दी का असर शहर की अपेक्षा ज्यादा रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आगामी तीन से चार दिन तक सर्दी से कुछ खास राहत की उम्मीद नहीं है। न्यूनतम तापमान इकाई अंक में बना रहेगा।

बर्फ नहीं बहता पानी है
बांसवाड़ा. यह नजारा देख कर हर कोई यही कयास लगाएगा कि यह किसी कड़ाके की ठंड वाले इलाके का दृश्य है जहां बर्फ जम गई है लेकिन यह हकीकत नहीं है। प्रदेश के अन्य हिस्सों के मुकाबले अपेक्षाकृत गर्म बांसवाड़ा में माही बांध से नहरों मे पानी छोड़े जाने के बाद घाटोल उपखंड के करगाचिया के समीप दांयी मुख्य नहर पर बहते पानी की छटा कुछ ऐसी थी जैसे पानी जमकर बर्फ हो गया हो। जिसे पत्रिका के फोटोजर्नलिस्ट दिनेश तम्बोली ने कैमरे में कैद किया।

Published on: