उठो मुसाफिर बिस्तर बांधों गाड़ी आने वाली है, राम नाम की टिकट कटा लो घंटी बजने वाली है….
Also Read
View All 
धंबोला पत्रिका. चौरासी विधानसभा क्षेत्र में जुलाई के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। लंबे इंतजार के बाद हुई इस अच्छी बारिश से खेतों में बोई गई मक्का और सोयाबीन सहित अन्य खरीफ फसलों के बीज तेजी से अंकुरित होने लगे हैं। कुछ समय पूर्व तक सूखे की आशंका से चिंतित किसान अब खेतों में फैलती हरियाली देखकर उत्साहित हैं। मौसम सुहावना होते ही क्षेत्र के गांवों में खेती-किसानी के कामों ने गति पकड़ ली है। कई इलाकों में धान की रोपाई शुरू हो चुकी है, जहाँ किसान अपने पूरे परिवार के साथ खेतों में जुटे नजर आ रहे हैं। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है, जिससे लंबे समय से पड़ रही उमस और भीषण गर्मी से आमजन को भी बड़ी राहत मिली है।