बांसवाड़ा

500वें सुंदरकांड पाठ पर गोसेवा, मंडल ने गोशाला को 11 हजार भेंट किए

Rajasthan

सागवाड़ा @ पत्रिका. बनकोड़ा के बालाजी सुंदरकांड भक्त मंडल ने सामाजिक एवं धार्मिक सेवा की परंपरा आगे बढ़ाते हुए 500वें साप्ताहिक पाठ के अपूर्व अवसर पर पहल की। मंडल के पदाधिकारियों ने सागवाड़ा की उत्तम गोपाल कृष्ण गोशाला पहुंचकर गोवंश की विशेष सेवा की और गोग्रास कराया। गोशाला के संयोजक मुकेश भोई ने गोवंश सेवा के महत्त्व पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष राजीव व्यास ने बताया कि सुंदरकांड का पाठ रामचरितमानस का अध्याय है, जो हनुमान की विजय, पराक्रम और भक्ति को समर्पित है। इस अवसर पर मंडल के उपाध्यक्ष गजेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष मनन व्यास, सचिव सुनील श्रीमाल और व्यवस्थापक हितेश उपाध्याय ने गोशाला में 11 हजार रुपए भेंट कर गोवंश के लिए गोग्रास की व्यवस्था की। गोशाला अध्यक्ष रविंद्र सुथार, कोषाध्यक्ष नीरज शर्मा, कल्पेश सुथार और संयोजक भोई ने मंडल के पदाधिकारियों का स्वागत किया।

Updated on:
10 Aug 2026 06:00 am
Published on:
10 Aug 2026 06:00 am