10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व आदिवासी दिवस पर मोदरा में बिखरे लोक संस्कृति के रंग

Rajasthan

-परंपरागत वेशभूषा में आदिवासी समाज ने मनाया उत्सव
- तीरंदाजी से लेकर रस्साकशी प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
साबला @ पत्रिका. विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को साबला ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम मोदरा गांव में आयोजित हुआ। इस अवसर पर आदिवासी समाज की लोक संस्कृति, परंपरा और विरासत के अपूर्व रंग देखने को मिले। पारंपरिक धोती-कुर्ता व रंग-बिरंगी साड़ियों में सजे महिला-पुरुष लोकगीत गाते हुए आयोजन स्थल पहुंचे, जिससे अनूठी सांस्कृतिक छटा बिखरी। आयोजक समिति ने विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित कीं, जिनमें रस्साकशी, मटका दौड़, तीरंदाजी, बांसुरी वादन और रुपाली-रूपाला शामिल थे। प्रतिभागियों ने इनमें उत्साह से भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में आदिवासी महापुरुषों व साधु-संतों को नमन किया गया। वक्ताओं ने समाज की संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस को केवल एक आयोजन न मानकर अपनी पहचान, भीली भाषा, लोकगीत व रीति-रिवाजों को जीवंत रखने का संकल्प लेने को कहा। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मोदरा सहित आसपास के कई गांव से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। एएसआई ओमप्रकाश मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।