10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘भोले शंकर पधारो बैठे छुप के कहा’

Rajasthan

सागवाड़ा @ पत्रिका. श्री रामेश्वर भक्त मंडल ने शनिवार शाम भोईवाड़ा में 140वां रामायण मनका और हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया। मुकेश भोई के दीप मंत्रोच्चार से कार्यक्रम शुरू हुआ। कैशव मीणा ने राम व हनुमान की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इंदिरा मीणा ने मंडल सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया। विस्मय भोई ने गुरु वंदना व सरस्वती वंदना, संतोष भोई ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। पाठ के आरंभ में चिराग भोई ने हनुमान का आह्वान किया। मुकेश भोई ने ‘भोले शंकर पधारो बैठे छुप के कहा’ और रोहन सोमपुरा ने ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल गए है राम आए है’ सहित कई भजन प्रस्तुत किए। रामायण मनका की चौपाइयों का सुमधुर गान मयंक भोई, विस्मय भोई, दशरथ भोई, संतोष भोई, ईशा भोई, निशा, तमन्ना, रुत्वि राठौड़, रेखा भोई, पिंकी भोई एवं शांता सुथार ने किया। हनुमान चालीसा का पाठ नरेश सेवक, रजत सुथार, जय भोई, रविन्द्र कुमार सुथार, ओमप्रकाश गुप्ता एवं लक्ष्मणलाल भागरिया ने किया। रघुवीर भोई ने ढोलक, किशन रावल ने ऑक्टोपेड व अनिल रावल ने पियानो बजाया। मुकेश भोई और रोहन सोमपुरा ने कई भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान आशीष गांधी, अरविंद गांधी, कुलदीप गांधी, स्नेहलता गांधी, तमन्ना मीणा, इशांत मीणा, अशोक पाटीदार दिवड़ा बड़ा, रतनलाल पाटीदार, हनुमान मीणा और भूरसिंह मीणा उपस्थित थे।