वार्डवासियों ने रखीं समस्याएं और सुझाव
Also Read
View All 
चीतरी। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को आखिरकार अब राहत मिली। बुधवार को दिनभर बरसात का दौर चला। इससे सूखने की कगार पर पहुंच रही सोयाबीन और धान की फसलों को संजीवनी मिली। पिछले करीब पन्द्रह दिनो से पर्याप्त बारिश न होने से खेतो में खडी फसलों पर संकट मंडराने लगा था। धूप और उमस के कारण सोयाबीन की फसल प्रभावित हो रही थी, जबकी धान की फसलों को भी पर्याप्त पानी की आवश्यकता थी। सोमवार व मंगलवार को हुई बारिश से खेतों में नमी बढ गई है और फसलों को राहत मिली है। किसानों का कहना है यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह बारिश होती तो फसलों की स्थिति में और सुधार होगा। साथ की कीटों का प्रकोप भी कम हो जाएगा। पिछले कई दिनो से धूप और उमस के कारण लोग परेशान जिन्हे राहत मिली है ओर मौसम भी खुशनुमा हो गया।