13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं’ पांच गौरव के तहत लगी प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Rajasthan

वन महोत्सव के तहत दोवड़ा में किया पौधारोपण

पूंजपुर। टीएडी एवं जिला प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी बुधवार को एक दिवसीय जिले के दौरे पर रहे। ग्राम पंचायत दोवड़ा में आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में पंच गौरव के तहत लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्कर्ष कार्य करने वाले वन मित्र को प्रशस्ति पत्र देकर किया प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मंत्री ने वृक्षों के संरक्षण एवं अधिकाधिक पौधारोपण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। इनसे हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन), औषधियां सहित अनेक आवश्यक संसाधन प्राप्त होते हैं।


उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत की जी राम जी योजना’ के तहत किए जाने वाले कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएंगे तथा सभी लाभार्थियों को भुगतान ऑनलाइन माध्यम से उनके खातों में किया जाएगा। मंत्री ने

आम का पौधा लगाकर हरियालो राजस्थान एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश। इस अवसर पर जिला कलक्टर देशलदान, उपवन संरक्षक मोहित गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल , मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, बंशीलाल कटारा, हंसमुख पंड्या, शांतिलाल पंड्या, प्रभु पंड्या, सुरेश फलोजिया, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, आसपुर क्षेत्रीय वन अधिकारी सोनम मीणा, पदमसिंह डाबी, धनेश्वर अहारी, आदि मौजूद रहे।