13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिव कथा में विभिन्न प्रसंगों से दिया संदेश

Rajasthan

डूंगरपुर. सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में आयोजित 9 दिवसीय शिव कथा के छठे दिन श्रद्धालु उमडे। भागवताचार्य दीपेन व्यास ने भगवान शिव की तपस्या भंग करने के लिए कामदेव के प्रयास, उनके दहन और कामदेव की पत्नी रती द्वारा भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त करने की कथा का वर्णन किया। कथा के दौरान विभिन्न शिवलिंगों के स्वरूपों का वर्णन, बेलपत्र की महिमा, त्रिपुर दहन तथा पुष्पदंत महाराज की ओर से रचित ''महिम्न स्तोत्र'' की विशेषताओं के बारे में बताया। कथा श्रवण के लिए रमेश वरियानी, गजेंद्र श्रीमाल, नीलू डेमला, डॉ. अदिति गोठी, रजनीकांत पंड्या, करुणा दीक्षित, सुभाष सहित अनेक शिव भक्त उपस्थित रहे। शास्त्री रोहित पंड्या द्वारा प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई जा रही है। संगीत एवं वाद्य यंत्र में बांसुरी दिनेश दवे, बैंजो देवदास साधु, हारमोनियम जनक जोशी, तबला ध्रुव गौड़ ने प्रस्तुति दी।