13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिविर में दी योजनाओं की जानकारी

Rajasthan

Bओबरी @पत्रिका.B बरबोदनिया ग्राम पंचायत में उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण, तहसीलदार नितेश पंचोली और नायब तहसीलदार रक्षा बुनकर के निर्देशन में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर संपन्न हुआ। राजस्व विभाग के गिरदावर प्रीतम वखारिया, हर्षद पंचोरी और पटवारी नेहा कटारा ने मौके पर ही चार नामांतरण, तीन शुद्धि, तीन जाति व एक नोशनल शेयर प्रमाण पत्र से जुड़े कार्य पूरे किए। ग्राम विकास अधिकारी नारायणलाल लोहार ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और आवासीय पट्टा नवीनीकरण के कार्य निपटाए। स्वास्थ्य के मोर्चे पर चिकित्साधिकारी डॉ. ऋषि पुष्प टाक ने निक्षय पोषण किट, आभा आईडी और गैर संचारी रोगों की जानकारी दी। आयुर्वेद विभाग के सागरमल जोशी ने बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक सुमन पाटीदार व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम ने गर्भवती महिलाओं का मातृ वंदना योजना में पंजीकरण किया। पशुपालन विभाग के जयंतीलाल डामोर व गटूलाल चरपोटा ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा व मौसमी टीकाकरण के प्रति किसानों को जागरूक किया। परिवहन विभाग के रमेश कलाल ने बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए बस किराये में छूट की जानकारी देते हुए 14 नवीन आवेदन भरवाए, जबकि वन विभाग से हिमानी जोशी ने पौधारोपण का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रशासक महेंद्र सरपोटा, जयनिशा दवे, गोपाल फलोत, शिक्षक राकेश पाटीदार, पिंगास चरपोटा, कपिल परमार व देवीलाल फलोत उपस्थित रहे।