जयपुर

हाइवे निर्माण : 3 किमी जमीन से अटका, अब खाते रहो 100 किमी तक झटके पे झटका!

सात माह से अटका पड़ा है एनएच बायपास का निर्माण, समाप्त हो रही है अंतिम निर्माण तिथि, इसके बाद नहीं हो सकेगा हाइवे का निर्माण

less than 1 minute read
Oct 23, 2016
Highway construction: 100 km Highway Work stopped for 3 km land

राष्ट्रीय राजमार्ग 113 पर निर्माणाधीन बायपास मार्ग की करीब 3 किमी जमीन का आवंटन का कम्पनी को नहीं होने से गत सात माह से काम अटका पड़ा है जबकि परियोजना की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर है। सड़क निर्माता कम्पनी ने कहा कि यदि समय रहते जमीन का आवंटन नहीं हुआ तो वह आगे इसका कार्य नहीं कर पाएगी। इसके चलते 100 किमी लम्बे एनएच का पर संकट मंडरा रहा है।

269 करोड़ की है योजना

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से निम्बाहेड़ा से पाड़ी तक के 100 किमी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित करने के लिए 269. 26 करोड़ की लागत से 20 मार्च 2014 को कार्य प्रारम्भ किया गया था, जिसका निर्माण 24 अक्टूबर 2016 में पूर्व होना प्रस्तावित किया था। इसमें से तेजपुर से बोरवट तक बायपास का निर्माण किया गया, जिसकी लम्बाई 12.46 किमी है। इस मार्ग पर करीब एक दर्जन स्थानों पर लोगों को मुआवजा वितरण नहीं होने से अभी तक इस जमीन का अधिग्रहण नहीं किया गया।

इसके चलते करीब 3 किमी सड़क निर्माण नहीं हो पाया। वहीं तेजपुर, शिवपुरा एवं सागड़ोद गांव में भी जमीन अधिग्रहण करने की कार्रवाई भी नहीं होने से कार्य अटका हुआ है। इस बारे में निर्माण कम्पनी ने 18 अक्टूबर को परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर अवगत करा दिया है।परियोजना प्रभारी एम. कुरैशी ने बताया कि उन्होंने इस बारे में तथ्यात्मक जानकारी अधिकारियों को दे दी है ।

Published on:
23 Oct 2016 11:55 am
Also Read
View All