बांसवाड़ा

विवाद के बाद पिता ने इकलौते बेटे को तलवार से काटा, फिर थाने पहुंचकर किया ये खुलासा

राजस्थान से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में व्यक्ति ने अपने इकलौते पुत्र की तलवार से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद व्यक्ति ने थाने में जाकर सरेंडर किया और पूरी घटना का खुलासा भी किया।

less than 1 minute read

राजस्थान से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में व्यक्ति ने अपने इकलौते पुत्र की तलवार से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद व्यक्ति ने थाने में जाकर सरेंडर किया और पूरी घटना का खुलासा भी किया।

दरअसल मामला बांसवाड़ा के अरथूना क्षेत्र का है जिसमें एक व्यक्ति ने अपने इकलौते पुत्र की हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। अरथूना निवासी देवीसिंह चौहान ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई भंवर सिंह का बेटा नरेंद्र सिंह गुजरात में काम करता था। करीब दो साल पहले वह काम छोड़ यहां आ गया। शुक्रवार रात नरेन्द्र व भंवरसिंह के बीच विवाद हो गया। रात को भंवर सिंह ने अपने पुत्र नरेन्द्र की हत्या कर दी। सुबह भंवर सिंह ने देवी सिंह को बताया कि नरेन्द्र परेशान करता था। मैंने तलवार से उसे मार दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Published on:
04 Jun 2023 10:08 am
Also Read
View All
राजस्थान में हत्या के बाद फूंक दिया 40 घरों की बस्ती, अब सूने आंगनों में सिर्फ बेजुबान जानवर दे रहे पहरा, देखें तस्वीरें

Banswara Violence: युवक की हत्या के बाद हिंसा-आगजनी, दमकलों को घुसने नहीं दिया; बेबस देखती रही पुलिस

बांसवाड़ा जिले में हत्या के बाद बवाल: आक्रोशित ग्रामीणों ने कई घरों में लगाई आग, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Rajasthan: दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़

Love Story: बॉय फ्रेंड ने घर आकर दिया गर्ल फ्रेंड को शादी का कार्ड, फिर दूसरी युवती से कर ली शादी, दुखी होकर प्रेमिका ने दी जान