30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में मिला आदमखोर आदमी, महिला को नोंच-नोंच कर खाया

पाली के सेंदड़ा थाना क्षेत्र के सराधना के जंगल में बकरियां चरा रही एक वृद्धा की पत्थर मारकर युवक ने हत्या कर दी। युवक ने वृद्धा को नोंच खाया। जिससे आरोपी का पूरा चेहरा खून से लाल हो गया। घटना के बाद फरार हुए युवक को ग्रामीणों ने एक किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा और पुलिस के हवाले किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 27 May 2023, 11:07 AM IST

aadmkhorr.jpg

पाली के सेंदड़ा थाना क्षेत्र के सराधना के जंगल में बकरियां चरा रही एक वृद्धा की पत्थर मारकर युवक ने हत्या कर दी। युवक ने वृद्धा को नोंच खाया। जिससे आरोपी का पूरा चेहरा खून से लाल हो गया। घटना के बाद फरार हुए युवक को ग्रामीणों ने एक किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा और पुलिस के हवाले किया।

सेंदड़ा थाना अधिकारी धोलाराम परिहार ने बताया कि सराधना गांव की शांति देवी पत्नी नाना काठात (60) जंगल में बकरियां चराने गई। लौटते समय एक युवक ने उस पर बड़े पत्थर से हमला कर दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद युवक मृतका के चेहरे को नोंच कर खाने लगा, तब उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भागने लगा। पीछा कर युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा। मृतका का शव सेंदड़ा हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। आरोपी के आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान सुरेंद्र ठाकुर पुत्र राम बहादुर निवासी पवई मुंबई के रूप में हुई है। आरोपी मुंबई से ब्यावर तक कैसे पहुंचा व वृद्धा की निर्मम तरीके से हत्या क्यों की, इसको लेकर पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें : 9 साल के अक्षत को रेस्क्यू टीम ने दिया जीवनदान तो डीजीपी ने किया ये खास एलान


युवक का मुंह खून से हुआ लाल
वृद्धा की हत्या के बाद आरोपी युवक ने वृद्धा का मुंह पूरी तरह नोंच लिया और उसका मांस खाया। जिससे उसका चेहरा खून से लाल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक नशेड़ी प्रवृत्ति का है। आरोपी युवक अपनी ही शर्ट को खोलकर मृत वृद्धा का चेहरा ढक कर भागने लगा।

यह भी पढ़ें : आधी रात को पत्नी का घोंटा गला फिर मौत को लगाया गले, गांव में छाया मातम, नहीं जले चूल्हे

सहमे ग्रामीण
अचानक हुई इस वारदात से ग्रामीण सहम गए। जंगल में ही बकरियां चरा रहे प्रत्यदर्शी सलीम और साहिल ने बताया कि आरोपी ने पत्थर से वार कर वृद्धा की हत्या की और मुंह नोंच नोंच कर खा गया। बकरियां चरा रहे लोग जोर-जोर से चिल्लाए तो वह भाग गया। जिसे ग्रामीणों ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर पकड़कर पुलिस को सौंपा।