
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने जोबनेर के पास भोजपुरा गांव में खुले बोरवेल में गिरे 9 वर्षीय बालक को जीवित निकालने वाली एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम को डीजीपी डिस्क, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। रेस्क्यू टीम शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी उमेश मिश्रा से मिलने पहुंची। तब डीजीपी ने टीम को बधाई देते हुए सम्मानित करने की घोषणा की। इस अवसर पर एडीजी (अपराध) दिनेश एमएन, एडीजी (एसडीआरएफ) आलोक कुमार वशिष्ठ सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरे अक्षत को एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने 6 घंटे की मशक्कत के बाद जीवित निकाल लिया था।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
रेस्क्यू टीम में सम्मिलित प्लाटून कमांडर रवि वर्मा, श्योदान, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल हंसराज, बिट्टू बसवाल, बाबूलाल, दानसिंह, सोहन लाल, ओमप्रकाश, प्रधान, दलीप कुमार, संदीप कुमार, विष्णु, हरीश, सूरजभान, गौरूराम की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
Published on:
27 May 2023, 9:26 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.