
डूंगरपुर. भारत स्काउट गाइड राजस्थान के तत्वावधान में स्काउट गाइड जिला मुख्यालय, लक्ष्मण मैदान, में 5 दिवसीय "राष्ट्रपति अवार्ड तैयारी शिविर एवं राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए स्काउट और गाइड ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य बच्चों को राष्ट्रपति अवार्ड व राज्य पुरस्कार के लिए आवश्यक दक्षताओं, सेवा कार्यों, प्रोजेक्ट वर्क और परीक्षणों के लिए तैयार करना था। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा, गांठ व बंधन, पायनियरिंग, कैम्प क्राफ्ट, संकेत, ध्वज शिष्टाचार, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर रहा। शिविर में संचालक दल मे लीलाराम गामोट, भूपेंद्र कुमार जैन, शांतिलाल मिना, कमजी बरगोट, करीना राठौड़, हितेन्शु पुरोहित, करीना राठौड़ उपस्थित रहे।