14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच

Rajasthan

सागवाड़ा. अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नं. 6 तलैया सागवाड़ा में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्वास्थ्य जांच टीम में काउंसलर मुल्क राज सिंह, एएनएम लक्षिता पाटीदार, नर्सिंग ऑफिसर जयेश पाटीदार, सहायक कर्मचारी जैनित फ्लोज शामिल थे। विद्यालय से स्वास्थ्य प्रभारी पंकज मेहता औरचतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नीता पाटीदार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की ऊंचाई, वजन और हीमोग्लोबिन की जांच की गई।

स्वास्थ्य प्रभारी मेहता ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर-किशोरियों को स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि शरीर की साफ. सफाई, पोषण और स्वच्छता की आदतों को जीवन में अपनाकर ही हम स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। आयोजन प्रधानाचार्य आशीष जैन और बीसीएमओ डॉ. पंकज खांट के निर्देशन में हुआ।