
सागवाड़ा. भारत विकास परिषद, शाखा सागवाड़ा की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दीवड़ा छोटा में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिषद की ओर से कार्यक्रम में विद्यालय के 3 मेधावी विद्यार्थी और 22 गुरुजनों का सम्मान किया।
इस अवसर पर भगवती देवी प्रभुलाल गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से विद्यालय के 19 जरूरतमंद विद्यार्थियों को शाला गणवेश वितरित की गई। पुष्पा देवी प्रभाशंकर जोशी का भी परिषद द्वारा बहुमान किया गया। इस दौरान संस्था प्रधान हरीश पाटीदार, प्रहलाद जोशी, परिषद् शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, सचिव रमेश वैष्णव, सेवा संयोजक जयंतीलाल मोची, दिनेश शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ और ग्रामवासी मौजूद रहे।
Updated on:
14 Aug 2026 06:02 am
Published on:
14 Aug 2026 06:02 am
