
पुनाली @ पत्रिका. जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुनाली ने मंगलवार को दोवड़ा पंचायत समिति मुख्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रोत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। रोत ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी पर तत्काल इस्तीफा देंने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विद्यार्थियों से माफी मांगें, आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं और संसद में पेपर लीक प्रकरण पर विस्तृत चर्चा कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। संगठन महासचिव नारायण पंड्या, जिला उपाध्यक्ष मनोज पाटीदार, जिला प्रवक्ता सुखदेव यादव, महामंत्री महेंद्र पाटीदार, सेवादल जिला अध्यक्ष उर्मिला आहारी, खेलकूद प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रवीण गमेती सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा मौजूद थे।