23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिद्धि विनायक के जयकारों संग मंदिर निर्माण की प्रथम शिला का पूजन

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan

भीलूड़ा में हुआ आयोजन
भीलूड़ा. गांव के बस स्टैंड गणेश चौक पर श्री सिदि्ध विनायक मंदिर के जीणोZंद्धार व नवनिर्माण में यजमान डिंकी कीमेश, शीतल मनोज सुंदरलाल सोनी परिवार की ओर से बुधवार को प्रथम शिला का पंडित मयंक त्रिवेदी के विधिवत मंत्रोंच्चार के बीच पूजन किया। मंदिर ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष भोगीलाल सुथार ने बताया कि यह पूरा मंदिर लगभग 4000 घन फीट मकराना के सफेद मार्बल से बनाया जाएगा। मंदिर निर्माण के संपूर्ण पत्थर कारीगरी नक्काशी मकराना से तैयार होकर समय समय पर भीलूड़ा आएंगे। मंदिर निर्माण के जो पत्थर नक्काशी युक्त यहां पहुंच चुके हैं, मकराना के कारीगरों की ओर से उनकी फीटिंग की जाएगी।
ट्रस्ट मंडल के जवाहर भाटिया एवं प्रमोद मेहता ने बताया कि मंदिर जन जन की अगाध आस्था का केंद्र है। ऐसे में नव निर्माण में भामाशाह बढ़ चढ़कर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व सांसद कनकमल कटारा, प्रमोद मेहता, जगदीश सुथार, पंडित नवनीत भट्ट, डॉक्टर एस एस पटेल, नारायण पंचाल, जगदीश सोनी, अरविंद सोनी, सुनील सोनी, रितेश सुथार, मेहुल सोनी, नवीन माली, वजा बामणिया, मंदिर पुजारी जगदीश भट्ट एवं ट्रस्ट मंडल के सदस्य ग्रामीण उपस्थित रहे।