23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan

पुनाली@ पत्रिका. भारतीय जनता पार्टी देवसोमनाथ मंडल ने आगामी पंचायती चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को बूथ ग्रेडिंग पंचायतवार बैठक रखी। बैठक ग्राम पंचायत घटाऊ, दोवड़ा, फलोज, सवगढ और खेमपुर में हुईं। बैठकों के दौरान बूथ अध्यक्षों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें आगामी पंचायती चुनाव के लिए बूथ स्तर पर की जाने वाली तैयारियों और रणनीति पर भी दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में जिले के महामंत्री सुरमाल परमार, मंडल अध्यक्ष सुरेश फलोजिया, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुनदास वैष्णव, सवगढ जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर अहारी, बहादुर पाटीदार और गौतम लाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।