23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तहसीलदार ने संभाल पदभार

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan

सीमलवाड़ा। प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी तहसील से स्थानांतरण के बाद तहसीलदार राजकुमार सारेल ने बुधवार को सीमलवाड़ा तहसीलदार के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यवाहक तहसीलदार राजेश मीणा से विधिवत रूप से पदभार संभाला। इस दौरान तहसील कार्यालय के कर्मचारियों ने नए तहसीलदार का स्वागत किया ।

तहसीलदार सारेल ने तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली और विभिन्न राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की प्रगति के संबंध में चर्चा करते हुए आमजन से जुड़े राजस्व मामलों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।