बांसवाड़ा

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला ने किया बच्चे के अपहरण का प्रयास, मां ने हिम्मत दिखाकर छुड़ाया, महिला मौके से फरार

kidnapping in rajasthan : जिले के पालोदा कस्बे का मामला, घटना के बाद क्षेत्र में फैली सनसनी
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Aug 2019, 3:04 PM IST
दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला ने किया बच्चे के अपहरण का प्रयास, मां ने हिम्मत दिखाकर छुड़ाया, महिला मौके से फरार
दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला ने किया बच्चे के अपहरण का प्रयास, मां ने हिम्मत दिखाकर छुड़ाया, महिला मौके से फरार

पालोदा/बांसवाड़ा. राज्य सहित जिले में बच्चों के अपहरण की सोशल साइट्स पर चर्चाओं के बीच पालोदा कस्बे में एक घर से बच्चे के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। स्थानीय होली चौक निवासी जयेश पुत्र खुशपाल सवोत के सात माह के पुत्र कियान को उसके घर से एक महिला ने अपहरण करने की कोशिश की। जयेश की पत्नी आशू ने बताया कि वह शुक्रवार घर के एक कमरे में घरेलू काम कर रही थी। वहीं बेटा कियान पास के ही कमरे में खेल रहा था। इसी बीच बाहर से आई एक महिला ने घर में रखे 3 मोबाइल और कियान को उठाकर भागने का प्रयास किया।

इस दौरान कियान के रोने की आवाज सुनकर वह उस कमरे में गई, तो उसने देखा कि अपहरणकर्ता महिला बच्चे को लेकर भागने की कोशिश कर रही थी। तब उसने अपने बच्चे को उससे छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन उस महिला ने उसको धक्का मारा। लेकिन दोबारा कोशिश कर उसने बच्चे को छुड़ा लिया। इस पर अपहरणकर्ता महिला ने तीनों मोबाइलों को भी उसके सामने फेंक दिया और सरपट भाग गई। आशू ने बताया कि महिला ने लाल रंग का ड्रेस पहन रखा था। आशु ने मंदिर गए अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी लगते ही कस्बे में सनसनी फैल गई वहीं लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Published on: