बांसवाड़ा

राजस्थान के इस जिले के 400 से ज्यादा प्राथमिक स्कूलों में बिजली नहीं

Banswara News: निरीक्षण और समीक्षा बैठक में सामने आया कि बांसवाड़ा जिले के 400 स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं है।

2 min read

Banswara News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में 400 ऐसे स्कूल हैं जिनमें बिजली के कनेक्शन ही नहीं हैं। इस पर कलक्टर ने सख्ती दिखाते हुए 29 जून से पहले बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

बीते माह कलक्टर ने जिले के कई स्कूलों का निरीक्षण एवं समीक्षा में सामने आया था कि 400 ऐसे स्कूल हैं, जिनमें बिजली कनेक्शन नहीं हैं। इनमें या तो कनेक्शन कभी हुआ नहीं या फिर किसी कारण से कट गया। इस पर कलक्टर ने कनेक्शन के आदेश जारी कर दिए। साथ ही टाइमलाइन भी तय कर दी गई।

29 जून से पहले सभी को बिजली विभाग में फाइल लगानी होगी, ऐसा नहीं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद से भी प्राथमिक स्कूलों के प्रधानचार्यों ने दौड़ लगानी शुरू कर दी। कुछ ही दिनों में स्थिति यह हो गई करीब 160 फाइल बिजली विभाग में पहुंच भी गई है। यानी कि अभी भी करीब 240 फाइलों का इंतजार है।

लगातार जमा हो रही हैं फाइल

जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक ने बताया कि कलक्टर के आदेश आने के बाद बिजली कनेक्शन के लिए फाइल लगाने के साथ ही डिमांड राशि भी जमा कराई जा रही है। जिले में 2059 प्राथमिक स्कूल संचालित हैं।

400 फाइल लगानी है 29 से पहले

निरीक्षण और समीक्षा बैठक में सामने आया कि 400 स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं है। इसमें कनेक्शन के लिए 29 जून पहले सभी को फाइल लगानी होगी। छोटे बच्चों के स्कूलों में 100 प्रतिशत पानी, बिजली, बाथरूम आदि की व्यवस्था होनी ही चाहिए।
डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव, कलक्टर

Updated on:
22 Jun 2024 04:54 pm
Published on:
22 Jun 2024 04:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर