बांसवाड़ा

अच्छी बारिश की कामना को लेकर अर्पित किया अन्न

Rajasthan

चीतरी इन्द्र देव को मनाने आदिवासी कटारा समाज के लोगो ने अपनी कुल देवी धराल माता के मंदिर पर पूजा अर्चना कर अच्छी बारिश की कामना की। इस अवसर कटारा फला के रावला तलाब पर स्थित आदिवासी कटारा समाज की कुल देवी धराल माता के मंदिर पर इंद्रदेव की आराधना की गई । प्रतिमा पर सोलह श्रंग्रार कर माता को वस्त्र धारण कराए और उसकी विधिवत पूजा अर्चना कर होम किया। इस मौके पर सभी भक्तो ने अपने घरो से अन्न लाकर धराल माता को अन्न का चढावा किया ।भक्तों ने ढोल बजा कर मंदिर शिखर पर नेजा चढाई गई। कटारा परिवार के लोगों ने मंदिर प्रांगण में सामूहिक भोजन ग्रहण कर इंद्रदेव से अच्छी बारिश की कामना कर उजन्नी की परम्परा का निर्वाह किया । कार्यक्रम में भीखा कटारा, नाराजी महाराज, रामा कटारा, गटु कटारा, रमेश, देवी लाल, सुभाष कटारा, मगनलाल, सुखलाल, मावजी, लक्ष्मण, दिलीप, अवदेश, धनेश्वर, कचरा सहित समाजजन मौजूद रहे।

Updated on:
23 Jul 2026 06:02 am
Published on:
23 Jul 2026 06:02 am