
सागवाड़ा पत्रिका. आयपुर मार्ग पर स्थित प्रभुदास धाम रामद्वारा में श्री रामेश्वर भक्त मंडल की ओर से 138वां रामायण मनका 108 एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ शनिवार शाम किया गया। संत उदयराम महाराज ने प्रभु श्रीराम व हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर तिलक करने के बाद दीप प्रज्ज्वलित किया। दीप मंत्रोच्चार मुकेश भोई की ओर से किया गया। शुरूआत में संत अमृतराम महाराज ने मंडल के सदस्यों का तिलक लगा स्वागत किया। अजय भोई ने गुरु वंदना, विशाल भोई ने गणेश वंदना, विस्मय भोई ने सरस्वती वंदना की। पाठ के शुरूआत में चिराग भोई ने हनुमान जी का आह्वान कर उन्हें आसन पर विराजमान किया। रामायण मनका की चौपाइयों गान नयन भोई, मयंक, विस्मय, दशरथ, संतोष, ईशा, निशा, तमन्ना भोई, रुत्वि राठौड़, रेखा भोई, पिंकी भोई एवं शांता सुथार ने किया। हनुमान चालीसा का पाठ नीरज शर्मा, नरेश सेवक, नरेश भट्ट, रजत सुथार, जय भोई, ओमप्रकाश गुप्ता, गोपाल भोई एवं लक्ष्मणलाल भागरिया ने किया। भजन मंडली के रघुवीर भोई ने ढोलक, अनिल रावल ने पियानो और दिव्यराज व आयुष राठौड़ ने मंजीरों से संगत दी। इस अवसर पर अजय भोई ने ‘सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में, है गुरुदेव प्रणाम आपके चरणों में’, रोहन सोमपुरा ने ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल गए हैं राम आए हैं’ एवं ‘जगन्नाथ जगन्नाथ चक्का नैन चक्का नैन’ सहित कई भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान किशोर भावसार, दिनेश शर्मा, विनोद त्रिवेदी, लालशंकर भावसार, गुणवंत भावसार, प्रभाशंकर, हेमंत भावसार, रविन्द्र सुथार, राजेश्वरी भावसार, हितेन्द्र भावसार, सुनीता भोई, कल्पेश सुथार, अरुणा भावसार, माधुरी, माधवी, महक, ललिता, विन्नी, आशा भावसार, दीपिका आचार्य मौजूद रही। रामद्वारा महिला मंडल अध्यक्ष मोनिका भावसार ने आभार व्यक्त किया।