बांसवाड़ा

Rajasthan News: शादी में झूठ, ससुराल में खुला सच: महिला का पति की नामर्दी छिपाने का आरोप, पहुंची थाने; जानें चौंकाने वाला मामला

Rajasthan News: राजस्थान में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति की नामर्दी की बात छिपाकर उससे शादी कराई गई। पुलिस ने पति और ससुर सहित कुल 13 रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
प्रतीकात्मक तस्वीर (file photo patrika)

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में कथित नपुंसक से शादी के बाद ससुराल में वंश वृद्धि के लिए क्रूरता और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इसे लेकर पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति और ससुर सहित 13 रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार प्रकरण में हाल अपने पीहर में रह रही 22 वर्षीया पीड़िता ने बताया कि सभी आरोपी उसके नजदीकी रिश्तेदार एवं परिवार के सदस्य हैं और पति के बारे में सब कुछ जानते हैं।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के रेगिस्तानी जिलों के लिए गुड न्यूज, जैसलमेर जिले में पहली बार जमीन के अंदर मिला ‘अथाह’ पानी

'सवाल किया तो गाली गलौज की'

पति नपुंसक होने के बावजूद आरोपियों ने मिलकर रिश्ता कराया। 17 मई 2025 को उसके कन्यादान में पीहर पक्ष से लाखों के सोने-चांदी के जेवर और दहेज का सामान दिया गया तो आरोपियों के परिवार की ओर से भी बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर दिए गए, जिसे स्त्रीधन के रूप में वह ससुराल साथ ले गई। बाद में उसे पति के बारे में बता चला।

इस बारे में जब ससुराल के लोगों से बात कर सवाल किया, तो वे गाली गलौज कर कहने लगे कि वंश बढ़ाने के लिए उसे लाए हैं। फिर ससुर छेड़छाड़ करने लगा तो विरोध पर उसके साथ मारपीट की गई। इसकी जानकारी पिता को दी तो वे और अन्य रिश्तेदार ससुराल आए।

समाज के पंचों के समक्ष भी मामला पहुंचा

धोखाधड़ी पर बात हुई आरोपी झगड़ने लगे। इस पर रिश्तेदारों को लौटना पड़ा। बाद में समाज के पंचों के समक्ष भी मामला पहुंचा तो आरोपियों ने संबंध छोड़ने से इनकार कर दिया।

स्त्रीधन छीनकर ससुराल में क्रूरता करने और आरोपी के परिजनों के दुराचरण पर परिवादिया ने कानूनी कार्रवाई की गुहार की है। इस पर एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान स्वयं सीआई धनपत सिंह कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Gold: दौसा समेत राजस्थान के इन 4 जिलों में छिपा है सोने का खजाना, जानिए किस जिले में सबसे ज्यादा भंडार

Published on:
14 Jan 2026 06:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर