बांसवाड़ा

Rajasthan School : राजस्थान के शैक्षिक सत्र में बड़ा बदलाव, ग्रीष्मावकाश में 10 दिन की कटौती, प्रधानाचार्य के अवकाश पर भी चलाई कैंची

Rajasthans School : राजस्थान के शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र के पहले ही दिन पूरे सत्र का टाइम फ्रेम घोषित कर दिया है। इस शैक्षिक सत्र में बड़ा बदलाव किया। ग्रीष्मावकाश में 10 दिन और संस्था प्रधान के अवकाश पर भी कैंची चला दी है।
2 min read
Rajasthans Education Department academic session big changes Summer vacation 10 days cut Principal leave reduced
फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan School : राजस्थान के शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र के पहले ही दिन पूरे सत्र का टाइम फ्रेम घोषित कर दिया है। इस शैक्षिक सत्र में बड़ा बदलाव किया। ग्रीष्मावकाश में 10 दिन और संस्था प्रधान के अवकाश में एक दिन की कैची चला दी है। इस वर्ष पूरे शैक्षणिक सत्र में 244 शैक्षणिक कार्य दिवस घोषित करते हुए 32 उत्सव मनाए जाएंगे।

शिविरा पंचांग के अनुसार, इस सत्र के ग्रीष्मकालीन अवकाश में 10 दिन कटौती हुई है। अब गर्मियों की छुट्टियां 17 मई से 20 जून तक होगी। जबकि, पहले 30 जून तक हो रही थी।

पूरे साल चलेगा प्रवेशोत्सव

शिविरा पंचांग के अनुसार, पूरे साल प्रवेशोत्सव चलेगा। नए पंचांग के अनुसार सत्र एक अप्रैल से शुरू हुआ है। कक्षा 9 से 12 तक प्रवेश की ऑतम तिथि 11 जुलाई 2026 की गई है। कक्षा एक से आठ में पूरे वर्ष प्रवेश होंगे।

'नो बैग डे' और क्लब अनिवार्य

शिविरा पंचांग के अनुसार, 'नो बैग डे' और क्लब अनिवार्य होंगे। विद्यालयों में प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को नो बैंग डे मनाया जाएगा। इसमें बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही स्कूलों में चाइल्ड राइट्स, पर्यावरण विज्ञान, रोड सेफ्टी और टूरिज्म क्लब बनाना अनिवार्य किया गया है।

प्रतिदिन 25 मिनट की प्रार्थना सभा

शिविरा पंचांग के अनुसार, प्रतिदिन 25 मिनट की प्रार्थना सभा होगी। इसमें योग, प्राणायाम, समाचार वाचन, राष्ट्रगान और प्रतिज्ञा शामिल होंगे। प्रत्येक माह के पहले सोमवार को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई जाएगी।

सर्दियों के अवकाश में बदलाव

सरकारी स्कूलों में सर्दियों के अवकाश खत्म होने पर कड़ाके की ठण्ड़ पड़ती है और सरकार की छुट्टियां बढ़ानी पड़ती है। ऐसे में चौपट हो रही पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए इस बार शीतकालीन अवकाशों का समय बदल दिया है। अब शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 10 जनवरी तक होंगे।

छुट्टियों के पहले होगा टेस्ट

प्रथम परख : 13 से 15 मई
ग्रीष्मावकाश : 17 मई से 20 जून
द्वितीय परख : 17 से 19 अगस्त
जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन : 18 व 19 सितंबर
अर्द्धवार्षिक परीक्षा : 15 से 29 अक्टूबर
मध्यावधि अवकाश : 4 से 15 नवंबर
राज्य स्तरीय अधिवेशन : 27 व 28 नवंबर
तृतीय परख : 17 से 19 दिसंबर
शीतकालीन अवकाश : 31 दिसंबर से 10 जनवरी
वार्षिक परीक्षा : 8 से 20 मार्च 2027
परीक्षा परिणाम : 25 मार्च 2027
शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर के बजाय 31 दिसंबर से 10 जनवरी तक रहेगा।
प्रधानाध्यापक अवकाश अब 2 के बजाय एक ही होगा और उसकी भी उन्हें 31 अप्रैल के पूर्व घोषणा करनी होगी।

Updated on:
02 Apr 2026 01:12 pm
Published on:
02 Apr 2026 01:06 pm